{"_id":"67fce1530e198220590b01fb","slug":"ramya-krishnan-worked-in-hindi-films-list-criminal-banarasi-babu-bade-miyan-chote-miyan-chaahat-2025-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramya Krishnan: गोविंदा ही नहीं बिग बी के साथ भी काम कर चुकीं हैं एक्ट्रेस, इन हिंदी फिल्मों में किया काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ramya Krishnan: गोविंदा ही नहीं बिग बी के साथ भी काम कर चुकीं हैं एक्ट्रेस, इन हिंदी फिल्मों में किया काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Mon, 14 Apr 2025 03:52 PM IST
सार
Ramya Krishnan: साउथ और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री राम्या कृष्णन आजकल 'जाट' फिल्म से चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री ने सिर्फ साउथ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि हिंदी फिल्मों में भी किया है काम। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, राम्या कृष्णन और गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राम्या कृष्णन साउथ का जाना माना नाम हैं, लेकिन ये जानकार आपको हैरान होगी कि अभिनेत्री ने कई शानदार हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। 'बाहुबली' के दोनों भाग में शिवगामी देवी के रोल से उन्होंने चारों तरफ खूब वाहवाही प्राप्त की थी। अब राम्या सनी देओल अभिनीत फिल्म 'जाट' में नजर आ रही हैं। जानिए अभिनेत्री की हिंदी फिल्मों के बारे में।
क्रिमिनल
नागार्जुन अक्किनेनी, मनीषा कोइराला और राम्या कृष्णन अभिनीत फिल्म 'क्रीमिनल' का निर्देशन महेश भट्ट के द्वारा किया गया था। इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। 'तुम मिले दिख खिले' जैसे गानों ने फिल्म को हिट करा दिया था।
बनारसी बाबू
डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म बनारसी बाबू में राम्या कृष्णन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ अपोजिट रोल में गोविंदा थे। साल 1997 में रिलीज हुई यह कॉमेडी फिल्म हिट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम्या कृष्णन
- फोटो : इंस्टाग्राम
बड़े मियां छोटे मियां
साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन द्वारा किया गया था। फिल्म में कई दिग्गज कलाकार मौजूद थे। इसमें अमिताभ बच्चन के अपोजिट राम्या कृष्णन ने शानदार भूमिका निभाई थी। इन दोनों के अलावा फिल्म में गोविंदा और रवीना टंडन ने भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने सिनेमाघरों मे औसत प्रदर्शन किया था।
चाहत
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'चाहत' साल 1996 में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म में पूजा भट्ट के अलावा राम्या कृष्णन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म में इन कलाकारों के अलावा अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह ने भी शानदार अभिनय किया था। हालांकि, आपको बताते चलें कि राम्या कृष्णन की ये फिल्म फ्लॉप रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।