सब्सक्राइब करें

SDGM: रणदीप हुड्डा के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा, सनी देओल के साथ इस प्रोजेक्ट का बने हिस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 20 Aug 2024 01:15 PM IST
सार

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के बॉक्स ऑफिस असफलता के बाद अभिनेता के फैंस जरूर निराश हो गए थे। हालांकि, फिल्म में रणदीप के अभिनय की हर किसी ने खूब तारीफ की थी। अभिनेता ने भी कई इंटरव्यू में फिल्म को बनाने के जुड़े संघर्षों का भी खुलासा किया था।

विज्ञापन
Randeep Hooda Birthday Mythri Movie Makers welcomes actor in Sunny Deol Gopichand Malineni film SDGM
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda

रणदीप हुड्डा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणदीप के लिए साल 2024 एक मायने में बड़ा खास रहा, क्योंकि इस साल उन्होंने बतौर निर्देशक भी अपना डेब्यू किया। हालांकि, अब अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर मैत्री मूवी मेकर्स ने पोस्टर साझा कर इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने सनी देओल और गोपीचंद मालिनेनी की एक्शन फिल्म 'एसडीजीएम' में रणदीप हुड्डा का स्वागत किया है।



फैंस को मिला खास तोहफा
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी, जिसके बाद अभिनेता के फैंस जरूर निराश हो गए थे। हालांकि, फिल्म में रणदीप के अभिनय की हर किसी ने खूब तारीफ की थी। अभिनेता ने भी कई इंटरव्यू में फिल्म को बनाने के जुड़े संघर्षों का भी खुलासा किया था। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के बाद हर कोई रणदीप के अगले बड़े प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

मैत्री मूवी मेकर्स ने पोस्टर साझा कर किया स्वागत
अब यह कहना गलत नहीं होगा कि रणदीप के हाथ एक बड़ी फिल्म लग गई है। वह दिग्गज अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'एसडीजीएम' की स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं। हाल ही में मैत्री मूवी मेकर्स ने एक पोस्टर साझा कर एक ओर तो रणदीप हुड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है। वही, दूसरी ओर फैंस को तोहफा भी दिया है और रणदीप एक्शन फिल्म 'एसडीजीएम' में स्वागत भी किया है।



सनी देओल के साथ साझा करेंगे स्क्रीन
बता दें कि 'एसडीजीएम' से सनी देओल भी साउथ में डेब्यू करने वाले हैं। इसके अलावा सनी देओल की सुपरहिट वॉर ड्रामा  बॉर्डर का सीक्वल 'बॉर्डर 2' बनने जा रहा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा खुद अभिनेता ने ही की थी। बात करें 'एसडीजीएम' की तो फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों को इससे जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी का इंतजार रहता है। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में आधिकारिक तौर पर शुरू हुई थी। 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed