फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में कामयाब रही है। जल्द ही यह 250 करोड़ क्लब में भी शामिल होगी। शुक्रवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया। इसकी कुल कमाई कितनी हुई जानिए?
{"_id":"693c1f29e2350ff6340c6658","slug":"ranveer-singh-film-dhurandhar-day-8-friday-box-office-collection-cross-200-crore-2025-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को ‘धुरंधर’ का शानदार रहा कलेक्शन, 250 करोड़ क्लब में जल्द शामिल होगी फिल्म; जानें आठवें दिन की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
शुक्रवार को ‘धुरंधर’ का शानदार रहा कलेक्शन, 250 करोड़ क्लब में जल्द शामिल होगी फिल्म; जानें आठवें दिन की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:28 PM IST
सार
Movie Dhurandhar Day 8 Box Office Collection: फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। जानिए, इस फिल्म ने शुक्रवार को यानी रिलीज के आठवें दिन कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
फिल्म ‘धुरंधर’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ की आठवें दिन की कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने आठवें दिन यानी शुक्रवार को 15.19 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। आगे इसका कलेक्शन बढ़ेगा। यह फिल्म वीक डेज पर भी अच्छा कलेक्शन बटोर रही है। ‘धुरंधर’ ने गुरुवार को 27 करोड़ रुपये की कमाई थी। वीकएंड पर भी इस फिल्म के कलेक्शन में इजाफा नजर आएगा, क्योंकि पिछले वीकएंड यानी शनिवार और रविवार को कमाल का कलेक्शन किया था। शनिवार को 32 करोड़ और रविवार को 43 करोड़ कमाए थे।

पहले हफ्ते में हर दिन 20 करोड़ से ज्यादा रही कमाई
'धुरंधर' ने पहले हफ्ते 207 करोड़ 25 लाख रुपए का कारोबार किया। अब आठवें दिन इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 17 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। बताते चलें कि ऐसा कम ही फिल्मों के साथ होता है कि पहले हफ्ते में वर्किंग डेज पर भी वो डबल डिजिट में कमाई करें। वहीं 'धुरंधर' की कमाई अब तक किसी भी दिन 23 करोड़ से नीचे नहीं गिरी है।
250 करोड़ क्लब में होगी शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स में ‘धुरंधर’ फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया गया है। जिस गति से यह फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही 250 करोड़ क्लब में भी शामिल हाे जाएगी। हो सकता है कि वीकएंड पर भी यह आंकड़ा फिल्म छू ले। क्योंकि आठवें दिन में आकर इसने कुल 222.44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

एक नजर फिल्म के कलेक्शन पर-
| 5 दिसंबर (ओपनिंग डे) | 28 करोड़ |
| 6 दिसंबर | 32 करोड़ |
| 7 दिसंबर | 43 करोड़ |
| 8 दिसंबर | 23.25 करोड़ |
|
9 दिसंबर |
27 करोड़ |
| 10 दिसंबर | 27 करोड़ |
| 11 दिसंबर | 27 करोड़ |
|
12 दिसंबर |
15.19 करोड़ (शुरुआती कलेक्शन) |
फिल्म ‘धुरंधर’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हर अभिनेता की हो रही है तारीफ
आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे उम्दा कलाकार नजर आए। इन सभी एक्टर्स की एक्टिंग की दर्शक तारीफ कर रहे हैं। हर एक्टर, अपने किरदार में गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहा है। खासकर अक्षय खन्ना की एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है।

‘धुरंधर’ को क्या टक्कर दे पाईं नई फिल्में
आज यानी शुक्रवार को कुछ नई फिल्में भी सिनेमाघराें में रिलीज हुईं। इसमें कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ और साउथ फिल्म ‘अखंडा 2’ शामिल है। इनके अलावा ‘शोले द फाइनल कट’ भी रिलीज हुई। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने ओपनिंग डे 1.03 (शुरुआती कलेक्शन) करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ‘अखंडा 2’ ने 10.97 करोड़ रुपये की कमाई पहले दिन की है। इसके अलावा ‘शोले द फाइनल कट’ ने 21 लाख रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन किया है। इस तरह देखा जाए तो कोई भी नहीं फिल्म ‘धुरंधर’ को टक्कर नहीं दे पाई है।

कमेंट
कमेंट X