फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को सिनेमाघरों में 14 दिन हो चुके हैं। आनंद एल राय निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में धनुष और कृति सेनन लीड रोल में थे। फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा कलेक्शन किया। लेकिन जैसे ही फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई, इसके कलेक्शन में कमी आने लगी। जानिए, आज गुरुवार को ‘तेरे इश्क में’ ने कितनी कमाई की है।
2 of 5
फिल्म ‘तेरे इश्क में’
- फोटो : अमर उजाला
चौदहवें दिन कितनी रही कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने चौदहवें दिन 1.08 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती आंकड़ा है, रात में इस कमाई में इजाफा हो सकता है। बुधवार को यानी तेरहवें दिन इस फिल्म ने 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। देखा जाए तो बुधवार के मुकाबले गुरुवार को इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।
3 of 5
फिल्म ‘तेरे इश्क में’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दो हफ्ते के अंदर बजट किया वसूल
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने अब तक कुल 108.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 14 दिन यानी दो हफ्तों में ही यह फिल्म अपना बजट पूरा वसूल कर चुकी है। इस फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये है। लेकिन ‘धुरंधर’ के आगे अब इसकी कमाई कम होने लगी है।
ये खबर भी पढ़ें: Year Ender 2025: ‘सैयारा’ से लेकर ‘तेरे इश्क में’ तक, इस साल आशिकों का सहारा बने ये रोमांटिक गाने
4 of 5
फिल्म ‘तेरे इश्क में’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म में नजर आए ये एक्टर्स
फिल्म 'तेरे इश्क में' धनुष, कृति सेनन के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब और प्रकाश राज भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। धनुष इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ पहले 'रांझणा' में साथ काम कर चुके हैं। 'तेरे इश्क में' की कहानी की बात करें, तो यह एक दर्द भरी प्रेम कहानी है। इसमें धनुष ने काफी इंटेंस रोल किया है।
5 of 5
फिल्म 'धुरंधर' और 'तेरे इश्क में'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ ने बिगाड़ा ‘तेरे इश्क में’ का गेम
हाल ही में सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई। यह फिल्म 7 दिन में 195.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। गुरुवार को भी इस फिल्म ने 15.72 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘धुरंधर’ के कलेक्शन का असर ‘तेरे इश्क में’ की कमाई पर साफ नजर आ रहा है।