फिल्म 'खोसला का घोसला' फेम एक्टर रणवीर शौरी ने अपनी फ्लाइट लेट होने पर एक एयरलाइंस कंपनी जमकर गुस्सा निकाला है। रणवीर की फ्लाइट 10 घंटे लेट थी, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। एक्टर ने आरोप लगाया कि उनकी फ्लाइट दोपहर 2 बजे की थी, जिसके बाद खराब मौसम का हवाला देते हुए आधी रात तक हमें इंतजार कराया गया। एयरलाइंस के कर्मचारियों ने झूठे वादों के साथ स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।
Ranvir Shorey: 10 घंटे फ्लाइट लेट होने पर एयरलाइंस पर भड़के रणवीर शौरी, बोले- कंपनी पर दर्ज कराऊंगा शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रणवीर ने लिखा, 'हमारी उड़ान दोपहर 2 बजे के लिए निर्धारित थी। हम सभी 8 लोगों निर्धारित समय से 2 घंटे पहले चेक-इन कर चुके थे, तभी हमें बताया गया कि कोहरे के कारण उड़ान में 3 घंटे की देरी है। यह जानकारी हमें हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले नहीं दी गई थी। फिर भी हमने इसकी कोई शिकायत नहीं की। हमने सोचा कि कोई तकनीकी समस्या रही होगी। हम समझ रहे थे कि साल के इस मौसम कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं'।
उन्होंने आगे कहा, 'फ्लाइट की उड़ान अब शाम 5 बजे के लिए निर्धारित थी। हवाई अड्डे पर 3 घंटे से अधिक समय तक चेक-इन करने के बाद हमें बताया गया कि उड़ान में अभी 3 घंटे की और देरी है। हमारी फ्लाइट अब रात 8 बजे उड़ान भरेगी। हमें कुछ गड़बड़ लग रहा था, क्योंकि दिन चढ़ने के साथ-साथ 'कोहरा' छंटना चाहिए न कि स्थिति और बदतर होनी चाहिए। मेरे एक मित्र ने विमान की रूट जांचने के लिए इंडिगो की वेबसाइट देखी, जहां स्पष्ट रूप से लिखा था कि जिस विमान से हमें उड़ान भरनी थी, वह कोलकाता से आ रहा था। इसमें कोहरे को लेकर किसी समस्या का कोई जिक्र नहीं था। वह पहले ही बेंगलुरु पहुंच चुका था'।
A rough account of what @IndiGo6E put us through yesterday:
Our flight was scheduled for 2 PM. All 8 of us checked in 2 hours prior as stipulated, and only then were we informed that the flight is 3 hours late due to bad weather (fog). We were not intimated prior to reaching…
रणवीर ने आगे लिखा, 'जब हमने इस बारे में इंडिगो स्टाफ से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि वेबसाइट ठीक से अपडेट नहीं की गई है। इसके बाद हमें बताया गया कि फ्लाइट लगभग 8 बजे उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि अगर मैं रात 10-10:30 बजे तक वापस नहीं पहुंचा तो मेरा बच्चा घर पर अकेला होगा। इसके बाद शाम करीब 7 बजे फ्लाइट का समय बदलकर रात के 9 बजे कर दिया गया। अब मैं घबराने लगा था, लेकिन फिर भी मैंने कोई शिकायत नहीं की और किसी तरह स्थिति को संभाला'।
इस हफ्ते रिलीज होंगी एक्शन से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज, सिद्धार्थ-शिल्पा भी दिखाएंगे दम
अभिनेता ने पोस्ट में आगे लिखा कि 'रात 8 बजे हमें बताया गया कि अब फ्लाइट 10 बजे के बाद उड़ान भरेगी। इसके बाद मैंने अपना आपा खो दिया, क्योंकि इसका मतलब यह था कि अब मैं अपने बच्चे के पास समय से घर वापस नहीं पहुंच पाऊंगा। मैं उस कर्मचारी के पास पहुंचा, जिसने मुझे गारंटी दी थी कि फ्लाइट रात 8 बजे हर हाल में उड़ान भर लेगी। फिर भी किसी ने मुझे असली कारण नहीं बताया कि उड़ान में देरी क्यों हुई और फ्लाइट कब उड़ान भरेगी'।
Bollywood Updates: Airport पर फंसे रहे Sonu Sood लेकिन किया कुछ ऐसा की लोग कर रहे तारीफ