सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: शाहरुख, ऐश्वर्या, प्रियंका के बाद रश्मिका की बारी, डिज्नी की दुनिया में मारी शानदार एंट्री

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 21 May 2025 04:37 PM IST
सार

Rashmika Mandanna In Disney Pictures: साउथ और बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने के बाद अब रश्मिका मंदाना कुछ ऐसा करने जा रही हैं, जिसके साथ ही वो शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे सितारों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगी।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Enter In Disney Pictures From Lilo And Stitch Releasing On 23rd May
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा की दो मेगा हिट फिल्मों ‘एनिमल’ और ‘छावा’ का हिस्सा रहीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माण कंपनी डिज्नी पिक्चर्स ने भी सलाम कर दिया है। भारतीय सिनेमा के गिनती के सितारे ही ऐसे रहे हैं जिन्हें डिजनी की फिल्मों के साथ जुड़ने का ये गौरव मिला है। फिल्म ‘मुफासा’ में महेश बाबू की जोड़ी जमने के बाद रश्मिका दूसरी साउथ सिनेमा कलाकार हैं, जिनके साथ डिज्नी ने अपनी किसी फिल्म का रिश्ता जोड़ा है।

Rashmika Mandanna Enter In Disney Pictures From Lilo And Stitch Releasing On 23rd May
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म कंपनियों में से एक डिज्नी की शुरू से कोशिश रही है कि वह जिन जिन देशों में वहां की भाषाओं में अपनी फिल्में डब करके रिलीज करती है, वहां के सितारों के साथ वह एक भावुक रिश्ता जरूर बनाती है। फिल्म ‘द लॉयन किंग’ और फिल्म ‘मुफासा’ में शाहरुख खान ने अपने बेटों के साथ फिल्म के मुख्य किरदारों की डबिंग की है। फिल्म ‘मुफासा’ के लिए साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू का भी नंबर लगा था। महेश बाबू इन दिनों निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 

Rashmika Mandanna Enter In Disney Pictures From Lilo And Stitch Releasing On 23rd May
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इससे पहले अभिनेत्रियों में ऐश्वर्या राय बच्चन ने डिज्नी की ही फिल्म ‘मैलिफिसिएंट’ में मुख्य किरदार की डबिंग की और फिल्म ‘फ्रोजेन’ में ये मौका प्रियंका चोपड़ा को मिला। स्थानीय कलाकारों के साथ काम करने की डिज्नी की इसी दशकों पुरानी परंपरा का हिस्सा अब रश्मिका मंदाना बनी है। रश्मिका ने डिज्नी की इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म ‘लिलो एंड स्टिच’ के जरिये डिज्नी से अपना रिश्ता बनाया है। रश्मिका खुद भी एनीमेशन फिल्मों की बचपन से दीवानी रही हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Sunny Deol First Look: ‘बॉर्डर 2’ से सनी देओल का लुक लीक होने से हड़कंप, मुंबई में बनी आगे की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna Enter In Disney Pictures From Lilo And Stitch Releasing On 23rd May
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘लिलो एंड स्टिज’ का ये एक तरह से रीबूट वर्जन है जिसे डिज्नी ने अपनी तमाम पुरानी टूडी एनीमेशन फिल्मों की तरह लाइव एक्शन फिल्म में तब्दील किया है। फिल्म के स्पेशल शोज भारत में भी शुरू हो चुके हैं और जिन लोगों को भी अब तक ये फिल्म देखने का मौका मिला है, उनके मुताबिक ये इस साल की गर्मियों की छुट्टी के लिए बच्चों के साथ देखी जाने वाली मस्ट वॉच फिल्म है। स्टिच को रश्मिका मंदाना भी बहुत प्यार करती हैं। उन्होंने इस किरदार के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)


विज्ञापन
Rashmika Mandanna Enter In Disney Pictures From Lilo And Stitch Releasing On 23rd May
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘लिलो एंड स्टिच’ अकेलेपन से बोर हो चुकी हवाई द्वीप पर रहने वाली एक अनाथ बच्ची की कहानी है जो अपनी बड़ी बहन का ‘ज्ञान’ सुन सुनकर बोर हो चुकी है। इस बच्ची का नाम है लिलो और स्टिच एक एलियन है जो दूर किसी दूसरी गैलेक्सी के किसी ग्रह पर चल रहे प्रयोगों के चलते बन गया है। कैसे स्टिच धरती पर आता है, कैसे लिलो को मिलता है और कैसे स्टिच की कोशिशों से लिलो के बिखरे परिवार को एक साथ आने का सबक मिलता है, इसी कहानी पर बनी ये फिल्म इस शुक्रवार रिलीज होने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed