साउथ अभिनेता ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' के प्रीक्वल 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' को खास तौर पर पसंद आई थी। इस साल फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म के हिट होने के बाद ही ऋषभ ने इसके अगले भाग की घोषणा कर दी थी, जो वास्तव में इस फिल्म का प्रीक्वल होगा। अब आखिरकार फिल्म की रिलीज की तारीख का एलान हो गया है।
Kantara Chapter 1: 'कांतारा: चैप्टर 1' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन दस्तक देगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म
अभिनेता ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' की रिलीज की तारीख से पर्दा उठ चुका है। यह फिल्म अगले साल दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की रिलीज डेट
𝐓𝐇𝐄 𝐌𝐎𝐌𝐄𝐍𝐓 𝐇𝐀𝐒 𝐀𝐑𝐑𝐈𝐕𝐄𝐃 🔥
कंतारा के आधिकारिक प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने आगामी फिल्म का एक दिलचस्प पोस्टर साझा किया और घोषणा की कि कंतारा: चैप्टर 1' 2 अक्तूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर में ऋषभ दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।
𝐓𝐇𝐄 𝐃𝐈𝐕𝐈𝐍𝐄 𝐅𝐎𝐑𝐄𝐒𝐓 𝐖𝐇𝐈𝐒𝐏𝐄𝐑𝐒 🕉️#KantaraChapter1 Worldwide Grand Release on 𝐎𝐂𝐓𝐎𝐁𝐄𝐑 𝟐, 𝟐𝟎𝟐𝟓.#KantaraChapter1onOct2 #Kantara@shetty_rishab @VKiragandur @hombalefilms @HombaleGroup @ChaluveG… pic.twitter.com/VoehP4xW96
फिल्म पर अपडेट
इससे पहले निर्माता विजय किरागंदूर ने कंतारा के प्रीक्वल पर एक अपडेट साझा किया था। उन्होंने पुष्टि की थी कि ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत और निर्देशित कंतारा: चैप्टर 1 अच्छी प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा था, 'हमने लगभग 30 प्रतिशत फिल्मांकन पूरा कर लिया है और अगला शेड्यूल सितंबर में शुरू हो रहा है। प्रशंसक उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म अगस्त 2025 तक सिनेमाघरों में आएगी। हालांकि, अब निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।
फिल्म की शूटिंग
इस प्रीक्वल की शूटिंग फिलहाल कुंडापुरा में की जा रही है, जिसमें उस कहानी को और गहराई से दिखाया जाएगा, जिसने दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित किया है। कंतारा ने ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिलाया और 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के रूप में भी मान्यता प्राप्त की।
'कांतारा' के कलाकार
'कांतारा' ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की, जिसमें ऋषभ ने एक निर्देशक, लेखक और अभिनेता की भूमिका निभाई। फिल्म में प्रभावशाली कलाकार हैं, जिनमें सप्तमी गौड़ा, किशोर, अच्युत कुमार और प्रमोद शेट्टी समेत अन्य शामिल हैं। यह फिल्म न केवल सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक बनकर उभरी, बल्कि इसे आलोचकों और दर्शकों दोनों से प्रशंसा भी मिली। इसने कई रिकॉर्ड बनाए और यहां तक कि स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में प्रदर्शित होने का सम्मान भी प्राप्त किया।