सब्सक्राइब करें

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर खुश हुए यश और जूनियर एनटीआर, जमकर दी बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 16 Aug 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Rishab Shetty won 70th National Film Awards for Best Actor for Kantara Chapter 1 jr ntr yash congratulated him
जूनियर एनटीआर, ऋषभ शेट्टी, यश - फोटो : इंस्टाग्राम: @jrntr, @rishabshettyofficial, @thenameisyash

आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। वर्ष 2022 के 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा: चैप्टर 1' में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। इस उपलब्धि के बाद साउथ सुपरस्टार यश और सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने ऋषभ को बधाई दी और उनके राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने को कन्नड़ सिनेमा का चमकता हुआ पल बताया।

Trending Videos
Rishab Shetty won 70th National Film Awards for Best Actor for Kantara Chapter 1 jr ntr yash congratulated him
यश - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash

यश ने आज, शुक्रवार 16 अगस्त को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बधाई देने के लिए प्यारा संदेश साझा किया। ऋषभ को विशेष धन्यवाद देते हुए यश ने लिखा, 'राष्ट्रीय पुरस्कार के सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई।' उन्होंने कहा, 'कांतारा और केजीएफ 2 के लिए अच्छी तरह से योग्य मान्यता के लिए हमारे अपने ऋषभ शेट्टी, विजय किरगंदुर, और प्रशांत नील और पूरी होम्बले फिल्म्स टीम को विशेष धन्यवाद। यह कई और ऊंचाइयों के लिए है। यह वास्तव में राष्ट्रीय मंच पर कन्नड़ सिनेमा का चमकता क्षण है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishab Shetty won 70th National Film Awards for Best Actor for Kantara Chapter 1 jr ntr yash congratulated him
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

इसके साथ जूनियर एनटीआर ने भी ऋषभ को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी। जूनियर एनटीआर ने ऋषभ को योग्य अभिनेता कहकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'कांतारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने पर ऋषभ शेट्टी को बधाई। आपका शानदार अभिनय आज भी मेरे रोंगटे खड़े कर देता है। साथ ही सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीतने के लिए कांतारा की पूरी टीम को बधाई।'
 

Rishab Shetty won 70th National Film Awards for Best Actor for Kantara Chapter 1 jr ntr yash congratulated him
कांतारा - फोटो : इंस्टाग्राम: @rishabshettyofficial

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' को खास तौर पर पसंद आई थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म के हिट होने के बाद ही ऋषभ ने इसके अगले भाग की घोषणा कर दी थी, जो वास्तव में इस फिल्म का प्रीक्वल होगा। ऋषभ फिल्म के प्रीक्वल के लिए काफी तैयारियां कर रहे हैं। फिलहाल अभिनेता अब फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
Rishab Shetty won 70th National Film Awards for Best Actor for Kantara Chapter 1 jr ntr yash congratulated him
टॉक्सिक-देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम: @rishabshettyofficial, @jrntr

वहीं बात करें जूनियर एनटीआर की फिल्म की तो वे 'देवरा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वे जान्हवी कपूर और सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं यश की आने वाली फिल्म की बात करें तो वे 'टॉक्सिक' में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माण पर काम चल रहा है। हालांकि, अभी तक इसके कलाकारों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed