फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rituraj Singh: 'कलाकार कभी नहीं मरते', मनोज बाजपेयी-अरशद वारसी समेत इन सेलेब्स ने ऋतुराज को दी श्रद्धांजलि

Tue, 20 Feb 2024 01:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 20 Feb 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
Ritu Raj Singh Died Manoj Bajpayee Arshad Warsi Vivek Agnihotri Rupali Ganguly mourn actor passing
ऋतुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टेलीविजन अभिनेता ऋतुराज सिंह  का 59 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के कारण सोमवार रात निधन हो गया। उनके दोस्त, अभिनेता अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की। ऋतुराज ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में थिएटर से की थी और तभी से उनकी शाहरुख खान से दोस्ती हो गई क्योंकि वे एक ही थिएटर ग्रुप में थे। अपने लंबे करियर में अभिनेता ने इंडस्ट्री के कई लोगों के साथ करीबी रिश्ता साझा किया है। उनकी मौत पर टीवी से लेकर बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने शोक जताया है।

Ritu Raj Singh Died Manoj Bajpayee Arshad Warsi Vivek Agnihotri Rupali Ganguly mourn actor passing
ऋतुराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने लिखा, "यह सच कैसे हो सकता है? सुबह-सुबह यह खबर सुनकर स्तब्ध हूं! आपकी आत्मा को शांति मिले ऋतुराज मेरे दोस्त! ॐ शांति।"
 

Ritu Raj Singh Died Manoj Bajpayee Arshad Warsi Vivek Agnihotri Rupali Ganguly mourn actor passing
ऋतुराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक हंसल मेहता ने लिखा, "ऋतुराज!!!! इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है! मैंने उन्हें के स्ट्रीट पाली हिल नामक एक डेली सोप में निर्देशित किया था, जिसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए थे। हमारी दोस्ती को काफी समय हो गया था। मेरे पास अब केवल मधुर यादें हैं। आप अचानक और बहुत जल्दी चले गए।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ritu Raj Singh Died Manoj Bajpayee Arshad Warsi Vivek Agnihotri Rupali Ganguly mourn actor passing
ऋतुराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, "ऋतुराज, मेरे दोस्त, यह सब कैसे हो गया? " अभी तो कितनी जिंदगी बाकी थी..." कलाकार कभी नहीं मरते।" वही, अरशद वारसी ने लिखा, "मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि ऋतुराज का निधन हो गया। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे, वह एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म का हिस्सा थे। एक दोस्त और एक महान अभिनेता खो दिया... आपकी याद आएगी भाई..."

विज्ञापन
Ritu Raj Singh Died Manoj Bajpayee Arshad Warsi Vivek Agnihotri Rupali Ganguly mourn actor passing
ऋतुराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद, कविता कौशिक जैसे अन्य सेलेब्स ने भी ऋतुराज की मौत पर शोक व्यक्त किया। वरुण धवन ने अभिनेता के लिए एक नोट के साथ तस्वीर भी साझा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed