सब्सक्राइब करें

RJ Mahvash: छुट्टी मनाने गईं आरजे महवश ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, यूजर्स ने चहल को लेकर किया कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 06 Jul 2025 08:01 PM IST
सार

RJ Mahvash Photos: आरजे महवश ने सोशल मीडिया पर कई बेहतरीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस पर यूजर्स ने युजवेंद्र चहल को लेकर कमेंट किया है।

विज्ञापन
RJ Mahvash shares nice photos user asks about Yuzvendra Chahal
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम @rj.mahvash

आरजे महवश ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। महवश कहीं घूमने गई हैं। यहां से उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने स्कर्ट और टी शर्ट में खूबसूरत पोज दिए हैं। कई यूजर्स इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

RJ Mahvash shares nice photos user asks about Yuzvendra Chahal
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम @rj.mahvash

फूलों के साथ किया डांस
आरजे महवश ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'क्योंकि प्यार हमारे अंदर ही था।' इसके साथ उन्होंने सोलो ट्रैवल, यात्रा और छुट्टी जैसे टैग लगाए हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्होंने ब्लैक चश्मा लगाया है और हाथ में फूल लिए हैं। इसे लेकर वह डांस करती हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)


RJ Mahvash shares nice photos user asks about Yuzvendra Chahal
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम @rj.mahvash

युजवेंद्र को लेकर यूजर्स ने किए कमेंट

आर जे महवश की तस्वीरों को फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है 'बहुत मनमोहक।' एक यूजर ने कमेंट किया है 'यूजी-आरजे महवश सबसे अच्छे कपल हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'चलह भैया कोने में हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Rj Mahvash: क्या आरजे महवश से चहल ने अपना रिश्ता कबूल किया? कपिल शर्मा के शो में कहा- इंडिया जान चुका है

विज्ञापन
विज्ञापन
RJ Mahvash shares nice photos user asks about Yuzvendra Chahal
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम @rj.mahvash

क्या युजवेंद्र ने कबूल किया रिश्ता?
आपको बता दें कि अफवाहें हैं कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश कथित तौर पर रिश्ते में हैं। हालांकि दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शामिल हुए युजवेंद्र चहल ने अपने रिश्ते को लेकर हिंट दी है। कपिल के शो में चहल को लेकर जज सिद्धू ने कहा-‘यह टीम बदल दे, ऐसा हो नहीं सकता है, मगर यह गर्लफ्रेंड जरूर बदल देता है।’ इस पर ऋषभ पंत बोले, ‘चहल भाई, इन दिनों फ्री हैं।’ इस पर चहल ने कहा, ‘इंडिया जान चुका है। 4 महीने पहले।’ अब सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि उन्होंने आरजे महवश के साथ रिश्ता कबूल किया है।

विज्ञापन
RJ Mahvash shares nice photos user asks about Yuzvendra Chahal
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम @rj.mahvash

आरजे महवश के बारे में
आपको बता दें कि आरजे महवश एक रेडियो जॉकी, फिल्म निर्माता और कंटेंट क्रिएटर हैं। आरजे महवश ने रेडियो मिर्ची 98.3 से रेडियो जॉकी के रूप में अपना करियर शुरू किया। वह प्रैंक वीडियो भी बनाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed