आयुष शर्मा अपनी आगामी रुसलान की रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से दर्शकों में इस पावर पैक एक्शन फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने रोमांस का तड़का लगा दिया है। मेकर्स ने आज फिल्म का रोमांटिक गाना 'पहला इश्क' रिलीज कर दिया है। इस गाने को फिल्म के मुख्य कलाकार आयुष शर्मा और सुश्री मिश्रा पर फिल्माया गया है, गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद शानदार नजर आ रही है। वहीं, फैंस को भी फिल्म का यह गाना खूब पसंद आ रहा है।
Pehla Ishq Song: फिल्म 'रुसलान' का रोमांटिक गाना 'पहला इश्क' रिलीज, सुश्री-आयुश के बीच दिखी शानदार केमिस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि 'पहला इश्क' से पहले मेकर्स ने 'रुसलान' का एक और गाना 'ताड़े' रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, अब 'पहला इश्क' गाने से इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के लव एंगल को दिखाने की कोशिश की गई है। गाने के वीडियो में आयुष और सुश्री पहली बार प्यार के एहसास को महसूस करते दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले, निर्माताओं ने आयुष और सुश्री मिश्रा का गाना पहला इश्क का मनमोहक संगीत वीडियो जारी किया। इस मधुर गीत में पहली बार प्यार में पड़ने की भावनाओं को दर्शाया गया है। गाने का म्यूजिक रजत नागपाल ने तैयार किया है। वहीं, इस गाने को राणा सोतल ने लिखा है। इस रोमांटिक गाने को रितो रीबा ने अपनी आवाज दी है।
'पहला इश्क' गाने के रिलीज के दौरान आयुष शर्मा ने कहा, 'मुझे यकीन है कि लोग इस रोमांटिक गाने को पसंद करेंगे। गाने के बोल दिल छू लेने वाले हैं, जिसका अर्थ काफी गहरा है। पहली बार प्यार में पड़ने एक एहसास काफी अलग होता है, जो इस गाने में बखूबी दिखाया है, दर्शक इस गाने से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे'।
Kriti Sanon: तब्बू-करीना के बाद अब इस अदाकारा के साथ काम करना चाहती हैं कृति, बोलीं- 'बहुत शानदार हैं वह'
वहीं, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सुश्री मिश्रा ने कहा, 'रुस्लान का हिस्सा बनना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। 'पहला इश्क' मेरा पहला रोमांटिक गाना है, जो मुझ पर फिल्माया गया है। इसलिए यह गाना मेरे लिए और भी खास है। मैं बड़े पर्दे पर लव सॉन्ग देखते हुए बड़ी हुई हूं और अब इसका हिस्सा बनकर काफी खुश हूं'। गौरतलब है कि रुसलान 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Ardaas Sarbat De Bhale Di: सामने आई गिप्पी की फिल्म 'अरदास' की अगली कड़ी की रिलीज डेट, जानिए कब देगी दस्तक?