सब्सक्राइब करें

Deadpool and Wolverine: डेडपूल और वूल्वरीन की दोस्ती ने दिखाया थियेटर में दम, सौ करोड़ रुपये से आगे निकली कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 05 Aug 2024 04:35 PM IST
सार

 मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

विज्ञापन
Ryan Reynolds Hugh Jackman starrer Deadpool and Wolverine 10th day Indian box office collection 109.65 crore
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' बीते 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हॉलीवुड की ये सुपरहीरो वाली फिल्म भारतीय सहित वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। निर्देशक शॉन लेवी की ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के बाद सबसे बड़ी वैश्विक ओपनिंग मिली है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

Trending Videos
Ryan Reynolds Hugh Jackman starrer Deadpool and Wolverine 10th day Indian box office collection 109.65 crore
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल और वूल्वरिन' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। फिल्म अब अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। देश में ये फिल्म अब तक की 12वीं सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रेयॉन रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की इस फिल्म ने 109.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ryan Reynolds Hugh Jackman starrer Deadpool and Wolverine 10th day Indian box office collection 109.65 crore
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पहले सप्ताह में में 89.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद फिल्म ने पहले शुक्रवार, यानी आठवें दिन इसने 4.25 करोड़ और शनिवार यानी नौवें दिन 7.5 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। इसके बाद रविवार को फिल्म ने 8 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने अब तक के 10 दिनों में 109.65 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। 
डेनिम लुक में शहनाज गिल ने किया स्टाइलिश वॉक

Ryan Reynolds Hugh Jackman starrer Deadpool and Wolverine 10th day Indian box office collection 109.65 crore
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है, बहुत जल्द ये फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7'  को पीछे छोड़कर 10वीं सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 110.30 करोड़ रुपये बटोरे थे। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 34वीं फिल्म है। इसके अलावा यह साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'डेडपूल' और साल 2018 की 'डेडपूल 2' की अगली कड़ी है।
वीडियो साझा कर जेनेलिया को दी जन्मदिन की बधाई

विज्ञापन
Ryan Reynolds Hugh Jackman starrer Deadpool and Wolverine 10th day Indian box office collection 109.65 crore
'डेडपूल और वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 हॉलीवुड फिल्मों में शीर्ष पर है 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', जिसने 391.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। नीचे इन सभी 10 फिल्मों का विवरण है, जिन्होंने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई की है। 

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' 391.4 करोड़ रुपये 
'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर'  227.30 करोड़ रुपये 
'स्पाइडर-मैन: नो वे होम'  219 करोड़ रुपये 
'द जंगल बुक' - 188 करोड़ रुपये
'द लायन किंग' - 159.10 करोड़ रुपये
'ओपेनहाइमर' - 131.75 करोड़ रुपये
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' - 131.14 करोड़ रुपये
'गॉडज़िला एंड कोंग: द न्यू एम्पायर' - 112.50 करोड़ रुपये
'मिशन इम्पॉसिबल 7' - 110.30 करोड़ रुपये
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' -  109.65 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed