संगीतकार सलीम और सुलेमान मर्चेंट की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने हाल ही में 'चक दे इंडिया' के 'मौला मेरे' गाने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सलीम ने खुलासा किया कि सबकी जुबां पर चढ़ा शाहरुख खान की चक दे इंडिया गाना 'मौला मेरे' किसी और फिल्म के लिए बना था। उन्होंने बताया कि फिल्म डोर के लिए 'मौला मेरे' गाना लिखा गया था, लेकिन निर्देशक ने इसे खारिज कर दिया था। डोर के तीन साल बाद चक दे इंडिया के लिए उसी गाने का इस्तेमाल किया और फिल्म की रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले इसे दोबारा बनाया।
2 of 5
शाहरुख (चक दे इंडिया) और सलीम-सुलेमान मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
सलीम मर्चेंट ने कहा, 'इसके पीछे एक अजीब कहानी है क्योंकि फिल्म पहले ही पूरी हो चुकी थी। यह गाना रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले बनाया गया था। हमने पूरी फिल्म देखी और अंत में, वह हिस्सा जहां शाहरुख तिरंगे को देखते हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं, वह क्षण महत्वपूर्ण था। वहां एक बैकग्राउंड स्कोर था, जो बेहतरीन था, लेकिन यश चोपड़ा ने वहां एक गाना रखने पर जोर दिया।'
अक्षय-टाइगर ने जारी किया 'बड़े मियां छोटे मियां' का नया पोस्टर
3 of 5
चक दे इंडिया और डोर
- फोटो : सोशल मीडिया
संगीतकार ने कहा, 'फिल्म की रिलीज में केवल एक सप्ताह बचा था, हम उस रात फिल्म देखने के बाद वापस स्टूडियो पहुंचे। हमारे पास एक गाना था, जो हमने डोर के लिए बनाया था, लेकिन दुर्भाग्य से, नागेश को यह पसंद नहीं आया। फिर हमने 'ये हौसला कैसे झुके' बनाया, जो उन्हें पसंद आया।' उन्होंने कहा, उसी रात, हमने अगले दिन ये गाना प्रस्तुत करने का फैसला किया। रात 2 बजे तक हम गाना लिखते रहे। फिल्म के बाद आदित्य चोपड़ा और पूरी टीम हमारे साथ शामिल हुई। यश जी ने जोर देकर कहा था कि गाना अवश्य शामिल किया जाना चाहिए। यह सिर्फ फिल्म के लिए एक गाना नहीं था, यह अनगिनत दिलों में गहराई से गूंजते हुए कालजयी बन गया।'
4 of 5
चक दे इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
शिमित अमीन द्वारा निर्देशित चक दे इंडिया में शाहरुख खान ने महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने भारत में महिला हॉकी के सामने आने वाली चुनौतियों का पता लगाया। फिल्म चक दे इंडिया को हिंदी सिनेमा में खेल से जुड़ी बेहतरीन फिल्मों में से एक के रूप में जाना जाता है। शाहरुख का कोच का किरदार और फिल्म की मनोरंजक कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछला साल उनके लिए सफल साबित हुआ। पिछले साल पठान, जवान और डंकी जैसी तीन ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के साथ वह सफलता का आनंद ले रहे हैं। किंग खान ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है, लेकिन अफवाहें हैं कि वह सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनय करेंगे, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।
Nadira Babbar Interview: फिल्मों में काम करने को लेकर कभी गंभीर नहीं रही, हां, इन दिनों ओटीटी के प्रस्ताव...