फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bade Miyan Chote Miyan: 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर देख खुश हुए भाईजान, खिलाड़ी और टाइगर को दी बधाई

Tue, 26 Mar 2024 08:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Mar 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan wish best of luck to Tiger Shroff And Akshay Kumar for upcoming film Bade Miyan Chote Miyan
सलमान खान, अक्षय-टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर आज जारी हो गया है। इस पर तमाम सितारों ने प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी ट्रेलर देख लिया है और इस पर प्रतिक्रिया दी है। सलमान खान को ट्रेलर काफी पसंद आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को बधाई दी है। 

Salman Khan wish best of luck to Tiger Shroff And Akshay Kumar for upcoming film Bade Miyan Chote Miyan
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'बड़े मियां छोटे मियां, अक्की और टाइगर फिल्म के लिए बेस्ट ऑफ लक। यह बहुत बड़ी हिट होगी। ट्रेलर बहुत अच्छा लगा। और अली आपको इस फिल्म के जरिए 'टाइगर' और 'सुल्तान' का रिकॉर्ड तोड़ना है। उम्मीद है कि हिंदुस्तान को आप और आप को हिंदुस्तान ईदी देंगे'।
Miss Universe Pageant: मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली बार दिखेगा सऊदी अरब का झंडा, इस मॉडल ने लिया हिस्सा

Salman Khan wish best of luck to Tiger Shroff And Akshay Kumar for upcoming film Bade Miyan Chote Miyan
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान से फिल्म के ट्रेलर की तारीफ सुनकर अली अब्बास ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'भाई आपके जैसा कोई नहीं...लव यू'। फिल्म को सपोर्ट करने के लिए अक्षय कुमार के फैंस सलमान खान का शुक्रिया कहते नहीं थक रहे। इसके साथ ही सलमान को भी उनकी अगले साल रिलीज होने जा रही एआर मुरुगदॉस के निर्देशन में बन रही उनकी अगली फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan wish best of luck to Tiger Shroff And Akshay Kumar for upcoming film Bade Miyan Chote Miyan
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' अगले महीने ईद के अवसर पर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में हैं। इनके अलावा मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय भी नजर आएंगे। 
Bad Boys 4: सामने आया 'बैड बॉयज 4' का पहला ट्रेलर, धमाकेदार अंदाज में लौटे विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस

विज्ञापन
Salman Khan wish best of luck to Tiger Shroff And Akshay Kumar for upcoming film Bade Miyan Chote Miyan
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार है। इसमें एक्शन का भरपूर डोज है। बात करें अली अब्बास की तो इससे पहले वे सुल्तान, टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। उनकी फिल्म ब्लडी डैडी को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। 
Tom Cruise: लंदन की सड़कों पर लहूलुहान हालत में दौड़ते दिखे टॉम क्रूज, मिशन इम्पॉसिबल 8 की तस्वीरें हुईं वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed