पूजा हेगड़े साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। हालांकि, वह बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में, रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में पूजा हेगड़े सलमान खान के साथ नजर आईं थी। अब अभिनेत्री महेश बाबू के साथ फिल्म फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरती नजर आ रही थीं। अब इसी बीच खबर आ रही है कि अभिनेत्री इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Pooja Hegde: पूजा हेगड़े फिल्म ‘गुंटूर कारम’ से हुईं बाहर? महेश बाबू संग इस अभिनेत्री को किया गया कास्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म से पहले पूजा ‘सर्कस’, ‘मोहनजोदड़ो’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं, जो कि फ्लॉप रही थीं। पूजा को ‘गुंटूर कारम’ से उम्मीद थी कि इस फिल्म के बाद वह दोबारा दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब होंगी। अब खबर आ रही है फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद ना आने की वजह से पूजा ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है।
Kangana Ranaut: 'टीकू वेड्स शेरू' में अवनीत कौर को इस वजह से किया गया लॉन्च, कंगना रणौत ने बताई वजह
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा की जगह मेकर्स अभिनेत्री संयुक्ता को फिल्म में लेने की सोच रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो इस फिल्म में पहली बार महेश बाबू और संयुक्ता एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो फिल्म के शेड्यूल में बार-बार आने वाले बदलावों के कारण पूजा परेशान हो गई थीं और इसी कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।
Bollywood: इन स्टार्स ने सरेआम शेयर किए अपने बेडरुम सीक्रेट्स, खुलकर बताए राज
पूजा के अलावा एस. थमन को भी फिल्म में संगीत निर्देशक के रूप में बदला जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘गुंटूर कारम’ फिल्म को लेकर एस. थमन और महेश बाबू के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। इन्हीं मतभेदों के कारण संगीत निर्देशक के लिए थमन को अनिरुद्ध रविचंदर से रिप्लेस किया जा रहा है।
Kriti Sanon: आदिपुरुष विवाद में कृति सेनन की हुई एंट्री, वीडियो शेयर करने पर यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास
आपको बता दें कि फिल्म ‘गुंटूर कारम’ का पहला लुक पिछले महीने जारी किया गया था और इस लुक में महेश बाबू अपने एक्शन अवतार में नजर आए थे। फैंस को भी अभिनेता का यह लुक काफी पसंद आया था। फिल्म में श्रीलीला अहम भूमिका निभा रही हैं। गुंटूर कारम 2024 की मकर संक्रांति पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग लंबे समय के बाद 25 जून से फिर से शुरू की जाएगी।