Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sanjay Dutt tribute his dad sunil dutt on fathers day wrote Youre the one who made me the person I am today
{"_id":"666efcd7be26d55885006e4b","slug":"sanjay-dutt-tribute-his-dad-sunil-dutt-on-fathers-day-wrote-youre-the-one-who-made-me-the-person-i-am-today-2024-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: 'आपने मेरे सपनों को आकार दिया है', फादर्स डे के मौके पर पिता को याद कर भावुक हुए संजू बाबा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjay Dutt: 'आपने मेरे सपनों को आकार दिया है', फादर्स डे के मौके पर पिता को याद कर भावुक हुए संजू बाबा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 16 Jun 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आम इंसान हो या बॉलीवुड स्टार्स आज हर कोई अपने पिता को याद कर रहा है। आज फादर्स डे के मौके पर हर कोई अपने पिता पर प्यार लूटा रहा है। इसी कड़ी में संजय दत्त ने भी अपने पिता सुनील दत्त के संग अपनी एक तस्वीर को साझा किया है। साथ ही साथ उन्होंने बेहद खास मैसेज भी लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं संजू बाबा ने क्या खास लिखा है--
संजय दत्त ने अपने पिता बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त के संग अपनी पुरानी सी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'आज मैं जो कुछ भी हूं सब आपकी बदौलत है। आपने मेरे सपनों को आकार दिया है। आपसे जो सीखा है वही अपने बच्चों को सीखाने की कोशिश कर रहा हूं'।
3 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त के आगे लिखा है, 'हैप्पी फादर्स डे डैड, मैं सिर्फ आज ही नहीं बल्कि हर दिन आपको याद करता हूं। आपकी कमी खलती है डैड। आपके साथ जो भी पल मैंने बिताए हैं वे पल मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत और यादगार पल हैं। आपकी दी हुई सीख आज भी मेरे साथ चल रही है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त के संग जिस तस्वीर को साझा किया है उसमें वे अपनी दोनों बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता ने एक और तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है जिसमें वे अपनी पत्नी मान्यता दत्त और दोनों बच्चों के संग दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर संजय कपूर की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त के संग 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में नजर आए थे। इस फिल्म में वे पिता-पुत्र की भूमिका निभाते दिखे थे। दर्शकों को आज भी दोनों का वह किरदार याद है। वहीं सुनील दत्त ने 'मदर इंडिया' से लेकर 'पड़ोसन' और 'साधना' जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।