फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan: सैफ अली खान से पहले चोर ने शाहरुख को बनाया निशाना, फिर इस वजह से बदला मन्नत में घुसने का प्लान

Fri, 17 Jan 2025 06:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 17 Jan 2025 06:25 PM IST
सार

Saif Ali Khan: अभिनेता सैफ अली खान को चाकू मारने वाले संदिग्ध हमलावर ने कथित तौर पर सुपरस्टार शाहरुख खान के आवास मन्नत में घुसने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Targeted by Attacker before saif ali khan stabbing he Failed Due To heavy Security of mannat
शाहरुख खान-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात को चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध हमलावर ने कथित तौर पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के घर मन्नत को भी निशाना बनाया था। बताया जा रहा है कि सैफ पर हमला करने से दो दिन पहले चोर ने सीढ़ी के सहारे शाहरुख खान के आवास मन्नत में घुसने की कोशिश की थी। संदिग्ध ने शाहरुख खान के बैंडस्टैंड स्थित बंगले की भी रेकी की भी थी।



 

Shah Rukh Khan Targeted by Attacker before saif ali khan stabbing he Failed Due To heavy Security of mannat
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान के घर भी पहुंची पुलिस
पुलिस सूत्रों ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें मन्नत के पास संदिग्ध गतिविधि का संदेह था, क्योंकि एक अज्ञात व्यक्ति को मन्नत से सटे रिट्रीट हाउस के पीछे से छह से आठ फुट की लोहे की सीढ़ी के साथ अभिनेता के परिसर के अंदर जाने का प्रयास करते देखा गया था। मामले की आगे की जांच के लिए पुलिस शाहरुख खान के आवास पर भी गई।

Shah Rukh Khan Targeted by Attacker before saif ali khan stabbing he Failed Due To heavy Security of mannat
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

संदिग्ध को हिरासत में लिया
एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था। अधिकारी ने बताया कि हमलावर की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। हमलावर से मिलते-जुलते कई लोगों से पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Targeted by Attacker before saif ali khan stabbing he Failed Due To heavy Security of mannat
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

सैफ पर चाकू से किए गए कई वार
अधिकारी ने बताया कि बांद्रा पुलिस थाने में लाए गए व्यक्ति के पास वैसा ही बैग था, जैसा कि अभिनेता की बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। सैफ अली खान पर बुधवार देर रात बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में एक चोर ने चाकू से कई वार किए। इसके बाद जब घायल सैफ को अस्पताल ले जाया गया तो चाकू का एक टुकड़ा उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसा हुआ था, जिसे सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने निकाल दिया।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Targeted by Attacker before saif ali khan stabbing he Failed Due To heavy Security of mannat
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

खतरे से बाहर सैफ
सैफ अली खान की गर्दन सहित छह जगहों पर चाकू से वार किया गया था। लीलावती अस्पताल में आपातकालीन सर्जरी के बाद वह खतरे से बाहर हैं। हमले के बाद उन्हें रात करीब 2.30 बजे उनके छोटे बेटे जेह के कमरे के बाहर ले जाया गया था। सीसीटीवी फुटेज में कथित हमलावर को लाल दुपट्टा पहने और एक बैग लिए हुए सतगुरु शरण बिल्डिंग की छठी मंजिल से सीढ़ियों से नीचे भागते हुए देखा गया था, जहां सैफ अली खान रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed