Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shahrukh Khan starer film Kuch Kuch Hota hai fame Sana Saeed aka anjali got engaged to Csaba Wagner
{"_id":"63b17065ed6a3674e86c178a","slug":"shahrukh-khan-starer-film-kuch-kuch-hota-hai-fame-sana-saeed-aka-anjali-got-engaged-to-csaba-wagner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sana Saeed: शाहरुख खान की 'बेटी' ने की सगाई, फैंस बोले- अंजलि को मिल गया उसका राहुल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sana Saeed: शाहरुख खान की 'बेटी' ने की सगाई, फैंस बोले- अंजलि को मिल गया उसका राहुल
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सना सईद
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'कुछ कुछ होता है', उन दमदार फिल्मों में से एक है, जिसे हर आयु वर्ग के लोगों ने देखा। उस फिल्म में अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में छा जाने वाली छोटी अंजलि आज भी सबको याद है, जिसने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया था। फिल्म में छोटी अंजलि ने अपने पापा शाहरुख खान यानी राहुल खन्ना का घर बसाया था, लेकिन अब वह बड़ी हो गई हैं और अपना घर बसाने की तैयारी भी कर रही हैं। हाल ही में, अंजलि यानी सना सईद ने सगाई कर ली है।
2 of 4
सना सईद
- फोटो : social media
करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से फेम में आई सना सईद ने सगाई कर ली है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके पर सना को उनके बॉयफ्रेंड ने प्रपोज किया और उन्हें रिंग पहनाकर हमेशा के लिए अपना बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर सना ने इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया।
3 of 4
सना सईद
- फोटो : social media
वायरल वीडियो में सना बहुत खुश नजर आईं। वीडियो में सना ने ब्लैक गाउन और थाई हाई बूट्स वियर किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, उनके मंगेतर साबा वॉनर ने भी सना के साथ ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग किया। बता दें कि साबा ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। इस वीडियो में सना अपनी खूबसूरत डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सना सईद
- फोटो : social media
बता दें कि सना काफी समय से साबा वॉनर को डेट कर रही थीं। साबा हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं। वह लॉस एंजिल्स में रहते हैं। साबा अक्सर ही अभिनेत्री के साथ अपने फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर सना के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।