फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamita Shetty B'day: ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद भी फ्लॉप रहा शमिता का करियर, अभिनय छोड़ बनीं करोड़ों की मालकिन

Sun, 02 Feb 2025 09:51 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 02 Feb 2025 09:51 AM IST
सार

Shamita Shetty Birthday: शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी 1979 को कर्नाटक के मंगलुरु में एक तुलु भाषी परिवार में हुआ था। आज अभिनेत्री का 45वां जन्मदिन है। चलिए जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें...

विज्ञापन
Shamita Shetty birthday know unknown facts about actress career struggles net worth films bigg boss journey
शमिता शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी आज यानी 2 फरवरी को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अभिनय से दूर भी आज करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं। इसके साथ ही वह अक्सर लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं। शमिता इंडस्ट्री में अपनी बहन शिल्पा शेट्टी जैसा करियर तो नहीं बना पाईं, लेकिन उन्होंने 'बिग बॉस 15' के जरिए अपनी अलग पहचान जरूर बनाई थी। चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...

Shamita Shetty birthday know unknown facts about actress career struggles net worth films bigg boss journey
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @shamitashetty_official

फैशन डिजाइनर से बनीं अभिनेत्री
शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी 1979 को कर्नाटक के मंगलुरु में एक तुलु भाषी परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में टैम्पर-प्रूफ वाटर कैप के निर्माता थे। शमिता शेट्टी ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई से की। फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ काम किया। सेलिब्रिटी डिजाइनर ने उन्हें अभिनय में अपनी किस्मत आजमाने का सुझाव दिया। जिसके बाद शमिता ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया।

Shamita Shetty birthday know unknown facts about actress career struggles net worth films bigg boss journey
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @shamitashetty_official

ब्लॉकबस्टर फिल्म से किया डेब्यू
अभिनेत्री ने साल 2000 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'मोहब्बतें' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में शमिता के साथ कई अन्य कलाकार भी थे, लेकिन शमिता के बेहतरीन अभिनय की वजह से उन्हें डेब्यू ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसी साल उनका गाना 'शरारा शरारा' आया। रातों-रात शमिता स्टार बन गईं। शमिता का करियर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से शुरू हुआ, लेकिन उनका फिल्मी करियर आगे चलकर फ्लॉप साबित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamita Shetty birthday know unknown facts about actress career struggles net worth films bigg boss journey
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटे पर्दे पर भी छाईं शमिता शेट्टी
'मोहब्बतें' के बाद उन्होंने कई फिल्में जैसे 'फरेब', 'जहर', 'कैश' में काम किया, लेकिन शिल्पा वह अपनी बहन की तरह इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाईं। फिल्में नहीं चलने के बाद शमिता ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया और वह 2008 के बाद इंडस्ट्री से गायब हो गईं। इसके बाद वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' में नजर आईं। हालांकि इससे पहले शमिता 'बिग बॉस 3' में भी नजर आई थीं, लेकिन शिल्पा की शादी की वजह से उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Shamita Shetty birthday know unknown facts about actress career struggles net worth films bigg boss journey
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

शमिता शेट्टी की नेट वर्थ
'बिग बॉस 15' के जरिए शमिता ने खूब लोकप्रियता भी हासिल की। फिल्मों में असफल रहने के बावजूद शमिता शेट्टी करोड़ो की मालकिन हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शमिता शेट्टी की नेट वर्थ पांच मिलियन डॉलर है यानी शमिता लगभग 35 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। अभिनेत्री एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं और कई ब्रैंड्स एंडोर्समेंट भी करती हैं, इसके जरिए वह लाखों-करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed