सब्सक्राइब करें

Movies Released On 15 August: आजादी के पर्व पर रिलीज हुईं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन? जानें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Aug 2024 09:51 AM IST
विज्ञापन
Sholay Satyameva Jayate Ek Tha Tiger Tere Naam Movies Released on 15 August independence day Know Box Office
15 अगस्त पर रिलीज हुईं फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त का अवसर पूरे देश के लिए बेहद खास होता है। हर कोई आजादी के जश्न में डूबा होता है और अपने-अपने तरीके से इस दिन उत्सव मनाता है। वहीं, मनोरंजन के शौकीन लोग इस दिन किसी बढ़िया सी फिल्म की तलाश में रहते हैं। तभी तो मेकर्स इस दिन फिल्में रिलीज करने के लिए उत्साहित रहते हैं। तो चलिए जानते हैं आजादी के मौके पर रिलीज हुईं फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा है....

Trending Videos
Sholay Satyameva Jayate Ek Tha Tiger Tere Naam Movies Released on 15 August independence day Know Box Office
शोले - फोटो : सोशल मीडिया

'शोले'-15 अगस्त 1975
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म 'शोले' 15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म में जय-वीरू की जोड़ी सुपरहिट रही और फिल्म भी सुपरहिट रही। आज भी फैंस इसे देखना पसंद करते हैं। 'शोले' भारत के 100 से ज्यादा सिनेमाघरों में 25 सप्ताह से ज्यादा टंगी रही और कुछ में लगातार 50 सप्ताह। मुम्बई के मिनर्वा सिनेमाघर में यह लगातार 5 साल तक चलती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sholay Satyameva Jayate Ek Tha Tiger Tere Naam Movies Released on 15 August independence day Know Box Office
तेरे नाम - फोटो : सोशल मीडिया

'तेरे नाम'- 15 अगस्त 2003
वर्ष 2003 में 15 अगस्त के मौके पर सलमान खान फिल्म 'तेरे नाम' लेकर आए थे। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ भूमिका चावला नजर आई थीं। राधे और निर्झरा की प्रेम कहानी ने दर्शकों के दिल छू लिए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 15.14 करोड़ रुपये रहा था और वर्ल्डवाइट कमाई 24.55 करोड़ रुपये रही थी।

Sholay Satyameva Jayate Ek Tha Tiger Tere Naam Movies Released on 15 August independence day Know Box Office
'बचना ऐ हसीनों' - फोटो : सोशल मीडिया

'बचना ऐ हसीनों'- 15 अगस्त 2008
'बचना ऐ हसीनों' भी वर्ष 2008 में आजादी के पर्व पर रिलीज हुई थी और इसने अच्छी कमाई की थी। इसे करीब 23 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 36.57 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 62 करोड़ रुपये रही थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और मिनिषा लांबा जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था।
Fake Check: एकदम झूठा है ऐश्वर्या से तलाक लेने का अभिषेक बच्चन का दावा, डीपफेक वीडियो का शिकार हुए अभिनेता

विज्ञापन
Sholay Satyameva Jayate Ek Tha Tiger Tere Naam Movies Released on 15 August independence day Know Box Office
फिल्म 'एक था टाइगर' - फोटो : सोशल मीडिया

'एक था टाइगर'-15 अगस्त 2012
15 अगस्त 2012 को सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' आई थी। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भी तगड़ी कमाई की थी। 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसका इंडिया नेट कलेक्शन 198.78 करोड़ रुपये रहा था और वर्ल्डवाइड कमाई 320 करोड़ रुपये तक पहुंची थी।
Splitsvilla 15 Winner: 'स्प्लिट्सविला सीजन 15' को मिला विजेता, जसवंत बोपन्ना-आकृति नेगी के सिर सजा खिताब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed