Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shraddha Kapoor wins over internet her sweet gesture fans Netizens call her queen video viral on social media
{"_id":"67172f6f2c0a8c3ee00df0f3","slug":"shraddha-kapoor-wins-over-internet-her-sweet-gesture-fans-netizens-call-her-queen-video-viral-on-social-media-2024-10-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने जीता प्रशंसकों का दिल, सेल्फी लेने में की मदद, नेटिजेंस बोले- 'क्वीन'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने जीता प्रशंसकों का दिल, सेल्फी लेने में की मदद, नेटिजेंस बोले- 'क्वीन'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:24 AM IST
सार
बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रही है। स्त्री 2 में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रद्धा ने एक बार फिर से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। इस बार श्रद्धा ने ऑफस्क्रीन अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीता। श्रद्धा कपूर का एक वायरल वीडियो में सामने आया है, जिसमें श्रद्धा को एयरपोर्ट पर एक प्रशंसक की मदद करते हुए देखा गया। उनके इस स्वभाव से नेटिजेंस काफी खुश हैं और उन्हें क्वीन कहकर संबोधित कर रहे हैं।
बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रही है। स्त्री 2 में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रद्धा ने एक बार फिर से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। इस बार श्रद्धा ने ऑफस्क्रीन अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीता। श्रद्धा कपूर का एक वायरल वीडियो में सामने आया है, जिसमें श्रद्धा को एयरपोर्ट पर एक प्रशंसक की मदद करते हुए देखा गया। उनके इस स्वभाव से नेटिजेंस काफी खुश हैं और उन्हें क्वीन कहकर संबोधित कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान श्रद्धा ने अपने प्रशंसकों के साथ जमकर सेल्फी खिचवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने वहां पर मौजूद प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली, जिससे उनके प्रशंसकों ने उनकी और भी प्रशंसा की, जिन्होंने उन्हें प्यार से 'क्वीन' कहा।
श्रद्धा कपूर ने अपने शानदार लुक और स्वभाव से एयरपोर्ट पर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वह ब्लू पैंट सूट और क्रॉप टॉप में बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखीं। श्रद्धा का यह लुक कुछ बॉसी स्टाइल का लगा, लेकिन उनका अपने प्रशंसकों के प्रति रवैया दयालु दिखाई दिया। खुले बाल और कंधे पर बैग लटकाए वह खूबसूरती और आत्मविश्वास से भरी नजर आईं। उनकी प्यारी मुस्कान ने उनके खूबसूरत लुक में चार चांद लगा दिए।
4 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
जब प्रशंसक सेल्फी लेने के लिए उत्सुकता से श्रद्धा के पास गए, तो स्त्री 2 अभिनेत्री ने हर किसी के साथ हंसते हुए शादार पोज दिए। इस दौरान श्रद्धा ने अपनी दयालुता से सभी को आकर्षित किया। उन्होंने एक प्रशंसक को परफेक्ट सेल्फी के लिए अपने कैमरे को एडजस्ट करने में मदद की, जिससे साबित हुआ कि वह वाकई में क्वीन हैं।
Tom Holland: क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म में नजर आएंगे टॉम हॉलैंड, रिलीज की तारीख हुई तय
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।