फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shruti Haasan: बॉयफ्रेंड से शादी रचाने वाली खबरों पर श्रुति हासन ने तोड़ी चुप्पी, नोट साझा कर ओरी को लताड़ा

Wed, 27 Dec 2023 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 27 Dec 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Shruti Haasan broke her silence on the news of marrying her boyfriend Santanu Hazarika criticized Orry
श्रुति हासन और ओरी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की दिग्गज अभिनेत्री श्रुति हासन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री आर्टिस्ट शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। अब हाल ही में, ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी ने कपल को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा होने लगा है। अब अभिनेत्री ने आगे आकर खुद इस बात पर सफाई दी है। जानते हैं कि मामला क्या है।

Shruti Haasan broke her silence on the news of marrying her boyfriend Santanu Hazarika criticized Orry
श्रुति हासन और ओरी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री  श्रुति हासन लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ लिव इन में रह रही हैं। हाल ही में, ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें एक यूजर ने पूछा कि क्या किसी सेलिब्रिटी ने फोटो खिंचवाने के लिए उन्हें एटिट्यूड दिखाया है तो इसपर ओरी ने कहा कि श्रुति हासन और आगे उन्होंने अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड को उनका पति कह दिया, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रुति ने अपने बॉयफ्रेंड से गुपचुप शादी रचा ली है। अब अभिनेत्री ने इस बयान को लेकर सफाई दी है।

Shruti Haasan broke her silence on the news of marrying her boyfriend Santanu Hazarika criticized Orry
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "तो, मैं शादीशुदा नहीं हूं। मैं ऐसी इंसान हूं, जो हर चीज के बारे में खुलकर बात करती है। मैं इसे क्यों छिपाऊंगी? लोल! इसलिए जो लोग मुझे बिल्कुल नहीं जानते हैं, कृपया शांत हो जाएं। लोगों के मन में गलत धारणा न बनाएं। आप के एक गलत संबोधन से हमारी छवि भी खराब हो सकती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Haasan broke her silence on the news of marrying her boyfriend Santanu Hazarika criticized Orry
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र के दौरान, ओरी से एक यूजर ने ने पूछा कि क्या अतीत में किसी सेलिब्रिटी ने कभी उनके प्रति असभ्य व्यवहार किया था। ओरी ने जवाब देते हुए कहा, "श्रुति हसन। पोज देने के लिए नहीं, क्योंकि मैंने उससे कभी नहीं पूछा, लेकिन एक कार्यक्रम में वह मेरे साथ काफी अलग थीं। मैं उन्हें जानता भी नहीं! बहुत बुरा लगा, लेकिन शायद कुछ गलतफहमी थी, क्योंकि मेरे उनके पति के साथ अच्छे संबंध हैं और मैं उन्हें पसंद करता हूं।"

Lee Sun Kyun: पैरासाइट फेम अभिनेता ली सुन क्यून का 48 साल की उम्र में निधन, कार में पाए गए मृत

विज्ञापन
Shruti Haasan broke her silence on the news of marrying her boyfriend Santanu Hazarika criticized Orry
श्रुति हासन - फोटो : social media

इस बीच, श्रुति ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में दर्शकों के लिए एक शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछले सप्ताह 'सलार: भाग 1: द सीजफायर' की रिलीज के साथ व्यावसायिक सफलता का भी स्वाद चखा, जिसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed