फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mirzapur The Film: 'यह पावरपैक और दमदार होगी, लोगों को आएगा मजा', मिर्जापुर फिल्म को लेकर 'गोलू' का बड़ा दावा

Fri, 20 Dec 2024 01:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 20 Dec 2024 01:16 PM IST
सार

Shweta Tripathi: एक साक्षात्कार में श्वेता ने मिर्जापुर फिल्म को लेकर अपना उत्साह साझा है। श्वेता ने कहा, 'मिर्जापुर फिल्म का पहले सीजन से कोई भी लेना-देना नहीं हैं। मुन्ना भैया यानी कि दिव्येंदु शर्मा भी इसका एक हिस्सा हैं। यह उस समय पर आधारित है, जब मुन्ना भैया जिंदा थे और शायद स्विटि भी जिंदा थीं।

विज्ञापन
Shweta Tripathi Sharma has revealed that the film is going to be power packed and it is going to have the swag
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : पीटीआई

श्वेता त्रिपाठी ने 'मिर्जापुर' में अपने 'गोलू' के किरदार से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई हैं। अभिनेत्री को लोगों ने ओटीटी एक्ट्रेस का भी टैग दिया है। श्वेता अपने दो फेमस शो मिर्जापुर फिल्म और 'ये काली काली आंखें' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस साल अभिनेत्री को कई उपलब्धि मिली है, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं हैं। अब इसके साथ ही श्वेता ने मिर्जापुर फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। आइए जानते हैं...

Shweta Tripathi Sharma has revealed that the film is going to be power packed and it is going to have the swag
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : पीटीआई

मिर्जापुर फिल्म को लेकर उत्साहित हैं श्वेता
स्क्रीन के साथ एक साक्षात्कार में श्वेता ने मिर्जापुर फिल्म को लेकर अपना उत्साह साझा है। श्वेता ने कहा, 'मिर्जापुर फिल्म का पहले सीजन से कोई भी लेना-देना नहीं हैं। मुन्ना भैया यानी कि दिव्येंदु शर्मा भी इसका एक हिस्सा हैं। यह उस समय पर आधारित है, जब मुन्ना भैया जिंदा थे और शायद स्विटि भी जिंदा थीं। अभी तक हमें निर्माताओं की तरफ से कोई भी कॉल नहीं आया है।'

यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सलमान खान के शो से कटा दिग्विजय राठी का पत्ता, डबल एविक्शन में इस प्रतियोगी पर भी लटकी तलवार

Shweta Tripathi Sharma has revealed that the film is going to be power packed and it is going to have the swag
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज से ज्यादा अच्छी होगी फिल्म
श्वेता ने आगे कहा, 'जहां तक मुझे लगता है, यह फिल्म पावर पैक्ड होने वाली है। इसमें किरदारों का अलग ही स्वैग देखने को मिलेगा। वेब सीरीज से ज्यादा दर्शक इस फिल्म को एंजॉय करने वाले हैं। मुझे बस निर्माताओं के कॉल आने का इंतजार है। क्योंकि मुझे पता है कि फिल्म की स्क्रिप्ट दिल दहला देने वाली होगी। पुनीत कृष्णा, मिर्जापुर के पहले और दूसरे सीजन के लेखक हैं, वह मेरे पसंदीदा लेखकों में से एक हैं।'

यह खबर भी पढ़ें:Mufasa Day 1 Collection Prediction: डबल डिजिट में होगी 'मुफासा' की ओपनिंग, शाहरुख-अबराम और आर्यन की आवाज का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tripathi Sharma has revealed that the film is going to be power packed and it is going to have the swag
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री हैं उत्साहित
अभिनेत्री ने आगे यह भी बताया कि यह फिल्म 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है क्योंकि स्क्रिप्ट अभी भी लिखी जा रही है। फिल्म वेब शो से एकदम अलग होने वाली है। मिर्जापुर फिल्म में कोई भी कंटेंट वेब सीरीज का नहीं लिया जाएगा। यह फिल्म दर्शकों के उत्साह के साथ जरूर न्याय करेगा। मुझे भी फिल्म की शूटिंग का बेहद इंतजार है।

विज्ञापन
Shweta Tripathi Sharma has revealed that the film is going to be power packed and it is going to have the swag
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@battatawada

फैंस हैं उत्साहित
श्वेता त्रिपाठी ने कबूल किया कि वह यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि मिर्जापुर और ये काली काली आंखें दोनों में उनके किरदारों के लिए क्या रखा गया है। फैंस भी अभिनेत्री को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed