फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddharth-Neelam: सिद्धार्थ-नीलम के संगीत समारोह में ससुराल वालों संग दिखीं प्रियंका, मन्नारा भी साथ आईं नजर

Wed, 05 Feb 2025 10:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 05 Feb 2025 10:43 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए मुंबई में एक शानदार स्ट्रैपलेस गाउन में पहुंचीं। बुधवार शाम को जब प्रियंका अपनी कार से उतरीं और वेन्यू के एंट्री गेट के पास पैपराजी के लिए पोज दिया।

विज्ञापन
Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya sangeet ceremony priyanka chopra her with in laws mannara kamini chopra
सिद्धार्थ चोपड़ा-नीलम उपाध्याय का संगीत समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी मंगेतर नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले का जश्न जोरों पर है, बुधवार दोपहर को हल्दी की रस्म होगी। अब प्रियंका चोपड़ा परिवार संगीत की रात के साथ डांस, संगीत और कुछ मौज-मस्ती के लिए तैयार है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा और मिताली हांडा पहले ही जश्न में शामिल हो चुकी हैं।

Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya sangeet ceremony priyanka chopra her with in laws mannara kamini chopra
प्रियंका चोपड़ा-मन्नारा चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संगीत फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए मुंबई में एक शानदार स्ट्रैपलेस गाउन में पहुंचीं। बुधवार शाम को जब प्रियंका अपनी कार से उतरीं और वेन्यू के एंट्री गेट के पास पैपराजी के लिए पोज दिया तो उन्होंने लाइमलाइट बटोरी। इससे पहले प्रियंका अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ हल्दी समारोह में शामिल हुई थीं।

Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya sangeet ceremony priyanka chopra her with in laws mannara kamini chopra
सिद्धार्थ चोपड़ा-नीलम उपाध्याय का संगीत समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

परिवार के साथ पोज देती दिखीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा आज रात भाई सिद्धार्थ की शादी से पहले के समारोह में शामिल होने के लिए किसी प्रिंसेस की तरह दिख रही थीं। उन्होंने मोटिफ्स और मोतियों से सजी आइवरी गाउन पहनी थी और बिल्कुल किसी परी जैसी लग रही थीं। प्री-वेडिंग फंक्शन में अभिनेत्री को अपने पति निक जोनस के माता-पिता के साथ पोज देते हुए देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya sangeet ceremony priyanka chopra her with in laws mannara kamini chopra
सिद्धार्थ चोपड़ा-नीलम उपाध्याय का संगीत समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हल्दी में भी खूब चढ़ा था मस्ती का रंग
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा भी सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग फंक्शन में नजर आईं। वे दोनों भी तस्वीरों के लिए पोज देती नजर आईं। इससे पहले दिन में, प्रियंका चोपड़ा के साथ दूल्हा-दुल्हन का 'माही वे' गाने पर थिरकते हुए एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था। पारंपरिक पीले रंग के परिधान पहने इस जोड़े को अपनी शादी के जश्न का आनंद लेते देखा गया, जबकि प्रियंका भी मुस्कुराती हुई नजर आईं। वे 'छैया छैया' और 'गल्लां गूड़ियां' पर भी डांस करते नजर आए।

विज्ञापन
Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya sangeet ceremony priyanka chopra her with in laws mannara kamini chopra
सिद्धार्थ-नीलम की हल्दी सेरेमनी - फोटो : इंस्टाग्राम

डेटिंग एप पर मिले थे सिद्धार्थ और नीलम
अगस्त 2024 में सगाई करने वाले सिद्धार्थ और नीलम अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह जोड़ा पहली बार डेटिंग ऐप पर जुड़ा था, जिसमें प्रियंका ने निवेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में वे अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ देखे जाते रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने रोमांस की झलकियां साझा करते रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed