सब्सक्राइब करें

Sidharth Malhotra: रोमांस की दुनिया में वापसी को उत्साहित हैं सिद्धार्थ, जान्हवी के साथ स्क्रीन करेंगे साझा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 02 Nov 2024 03:13 PM IST
सार

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर के साथ काम करने को लेकर उत्साह जताया है। उन्होंने कहा कि रोमांटिक शैली में वापसी काफी रोमांचक होगी। 

विज्ञापन
Sidharth Malhotra expresses excitement come back in romantic genre shared screen with janhvi kapoor
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर एक साथ आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘दसवी’ का निर्देशन करने वाले निर्देशक तुषार जलोटा कर रहे हैं। अभिनेता की इस आगामी परियोजना से प्रशंसकों में काफी उत्साह है। हाल ही में अभिनेता ने रोमांटिक शैली में वापस आने और जान्हवी के साथ काम करने को लेकर अपना उत्साह साझा किया है। 


 
Trending Videos
Sidharth Malhotra expresses excitement come back in romantic genre shared screen with janhvi kapoor
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
सिद्धार्थ ने जताया उत्साह
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साक्षात्कार में  जान्हवी कपूर के साथ अपनी आगामी परियोजना पर चर्चा की। अभिनेत्री के साथ अपनी पहली फिल्म के बारे में उत्साह जताते हुए, अभिनेता ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "इस दिवाली मुझे अपनी नई परियोजना शुरू करना एक नई शुरुआत की तरह लगा। कुछ वर्षों के बाद रोमांटिक शैली में वापस आना रोमांचक है और मैं जान्हवी के साथ कुछ मजेदार और यादगार बनाने के लिए उत्सुक हूं। यह एक नया अध्याय है जो नई शुरुआत के मौसम के लिए बिल्कुल सही लगता है।"
BB 18: लड़कियों का दिल जीतने के लिए लड़कों ने लगाई जान

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra expresses excitement come back in romantic genre shared screen with janhvi kapoor
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे साथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले पता चला कि सिद्धार्थ और जान्हवी पहले एक थ्रिलर पर साथ काम करने वाले थे, लेकिन उन्होंने एक रोमांटिक-कॉमेडी पर साथ काम करने का फैसला किया। आगे बताया गया कि जलोटा द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो लोगों के आकर्षण की क्लासिक कहानी है। 

 
Sidharth Malhotra expresses excitement come back in romantic genre shared screen with janhvi kapoor
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
कैसा है दोनों का किरदार?
कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ को जहां उत्तर भारतीय व्यक्ति के रूप में दिखाया जाएगा, वहीं, जाह्नवी का किरदार केरल से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ एक धनी व्यवसायी की भूमिका में और जान्हवी एक कलाकार की भूमिका फिल्म में अदा करते हुए नजर आएंगी। फिल्म में दोनों का व्यक्तित्व एकदम अलग होगा। इसके बावजूद भी वह एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। इस फिल्म के दिसंबर में फ्लोर पर आने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
Sidharth Malhotra expresses excitement come back in romantic genre shared screen with janhvi kapoor
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी का वर्क फ्रंट 
सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो ‘परम सुंदरी’ के अलावा उनके पास सैफ अली खान के साथ ‘रेस 4’ भी है। वहीं, जाह्नवी की बात की जाए तो वह वरुण धवन के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगी।
Suhana Khan: सुहाना खान और अगस्तय नंदा में बढ़ी नजदीकियां? बॉलीवुड दिवाली पार्टी में एक साथ हुए शामिल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed