फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey Singh: 'कई लोग कहते हैं कि वो मेरी तकदीर लिख देंगे', हनी सिंह ने मुंबई कॉन्सर्ट में बादशाह पर कसा तंज

Sun, 23 Feb 2025 02:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 23 Feb 2025 02:13 PM IST
सार

Honey Singh Millionaire India Tour: सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह का 'मिलियनेयर इंडिया टूर' शुरू हो चुका है। उन्होंने हाल ही में मुंबई में कॉन्सर्ट के जरिए इसका शुभारंभ किया। इस दौरान वे बादशाह पर तंज कसते दिखे।

विज्ञापन
Singer and rapper Honey Singh Takes Dig At Badshah And Raftaar without taking his name In mumbai concert
बादशाह, हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच की तकरार किसी से छिपी नहीं है। एक वक्त पर दोनों सिंगर साथ में काम कर चुके हैं, मगर अब दोनों के बीच इतनी कड़वाहट है कि खुलकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। कई मौकों पर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ काफी कुछ बोला है। एक बार फिर हनी सिंह अपने एक कॉन्सर्ट में बादशाह और रफ्तार पर कथित तौर पर तंज कसते दिखे। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन जो कुछ कहा उसे रफ्तार और बादशाह से जोड़कर देखा जा रहा है।

Singer and rapper Honey Singh Takes Dig At Badshah And Raftaar without taking his name In mumbai concert
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @yoyohoneysingh

'मिलियनेयर इंडिया टूर' का किया आगाज
हनी सिंह ने हाल ही में अपने 'मिलियनेयर इंडिया टूर' का आगाज किया है। यह टूर अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत उन्होंने सबसे पहले कॉन्सर्ट मुंबई में किया। अपने फैंस के सामने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हनी सिंह ने बादशाह पर न सिर्फ तंज कसा, बल्कि अपने प्रशंसकों से गाली भी दिलवाते दिखे और कहा कि वीडियो बना लो और उसे टैग भी करना। 

Singer and rapper Honey Singh Takes Dig At Badshah And Raftaar without taking his name In mumbai concert
यो यो हनी सिंह - फोटो : फाइल

बादशाह और रफ्तार पर साधा निशाना
हनी सिंह ने अपने करियर और कमबैक को लेकर हुईं आलोचनाओं पर जबाव दिया। उन्होंने कथित तौर पर बादशाह और रफ्तार पर निशाना साधा है। मुंबई में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हनी सिंह ने कहा, 'कई लोग कहते हैं कि वो मेरे भाई हैं। कई कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं हो रहा। और फिर कहते हैं वो मेरे गाने लिखते थे। और फिर कहते हैं कि वो मेरी तकदीर लिख देंगे।

Girls Will Be Girls: ऋचा और अली फजल की इस फिल्म ने जीता अवॉर्ड, दोनों ने कहा- फख्र महसूस कर रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer and rapper Honey Singh Takes Dig At Badshah And Raftaar without taking his name In mumbai concert
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस से बुलवाए अपशब्द
सिंगर ने आगे कहा, 'इस पर एक शेर सुनाऊं? वीडियो बनाओ उसको टैग करना। पिछले साल मेरी तकदीर ने कइयों के गुरूर हैं तोड़े। अब तुझे कमबैक करना पड़ेगा'। इस दौरान हनी सिंह ने अपना माइक दर्शकों की तरफ कर दिया। इस दौरान सिंगर के फैंस ने गाली का उपयोग किया। जिस पर हनी सिंह ने फिर से माइक लेकर कहा, 'वीडियो बना लो और उसे टैग कर देना'।

Ajith Kumar: दो महीने में तीसरी बार रेसिंग के दौरान कार दुर्घटना का शिकार हुए अजित कुमार, वीडियो आया सामने

विज्ञापन
Singer and rapper Honey Singh Takes Dig At Badshah And Raftaar without taking his name In mumbai concert
बादशाह-हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

लखनऊ में होगा अगला कॉन्सर्ट
हनी सिंह और बादशाह ने माफिया मुंडीर ग्रुप से एक साथ करियर की शुरुआत की थी। साल 2009 में दोनों ने ही यह ग्रुप छोड़ दिया। बादशाह ने कई मौकों पर दावा किया कि हनी सिंह का गाना ब्राउन रंग उन्होंने लिखा, लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं मिला। वहीं, हनी सिंह ने इसके जवाब में कहा कि 'अगर बादशाह ने ब्राउन रंग जैसा गाना लिखा तो वे खुद अपने लिए एक अच्छा गाना क्यों नहीं लिख सके'। हनी सिंह अपने इस टूर के तहत 10 शहरों में परफॉर्म करेंगे। 28 फरवरी को लखनऊ में उनका कॉन्सर्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed