गायक एड शिरीन के गीतों पर पूरी दुनिया के लोग अपनी जान छिड़कते हैं। लोगों के पसंदीदा गानों की सूची में उनका कोई-न-कोई गाना जरुर होता है। उनके काम को भारत में भी खूब सराहा जाता है। एड शिरीन बीते दिनों गायक अरमान मलिक के साथ स्टेज पर नजर आए थे। दोनों के प्रशंसकों ने इसका जमकर आनंद लिया था। दर्शकों को झूमते हुए देखा गया था।
Ed Sheeran-Shubhman Gill: एड शिरीन ने शुभमन गिल के साथ खेला क्रिकेट, पानी पूरी और लस्सी का लिया जमकर स्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एड शिरीन एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार चर्चा का कारण उनका कोई नया गाना नहीं है। शिरीन अपनी गायकी की दुनिया से हटकर कुछ ऐसा करते नजर आए, जिसे देखकर उनके प्रशंसकों के चेहरे खिल उठे हैं। दरअसल, एड शिरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। लोगों के लिए उनके हाथों में माइक के बजाय गेंद को देखना एकदम अलग तरह का अनुभव रहा।
वीडियो में एड शिरीन हाथ में गेंद थामे दिख रहे हैं। उन्होंने धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल के खिलाफ गेंदबाजी की। वीडियो के अंत में वे बल्ला पकड़े हुए भी नजर आए। इस दौरान उन्होंने कुछ तगड़े शॉट लगाने की कोशिश की। कुल मिलाकर एड शिरीन पूरी तरह से मस्ती में डूबे हुए दिखाई दिए।
Diljit Dosanjh: 11 साल की उम्र में दिलजीत का टूटा था परिवार ने नाता, आज तक नहीं भूल पाए घर से दूर जाने का दर्द
एड शिरीन ने क्रिकेट खेलने के अलावा खाने-पीने का भी मजा लिया। वे शुभमन गिल और हास्य कलाकार तन्मय भट्ट के साथ खाने के मेज पर मौज-मस्ती करते दिखाई दिए। शिरीन को तन्मय ने पानी पूरी के बारे में बताया। इसके बाद तीनों ने एक साथ इसे खाया और जमकर इसके स्वाद का मजा लिया। इस बीच शिरीन चम्मच से पताशी को फोड़ते हुए भी नजर आए।
Ayesha Khan: कास्टिंग काउच पर फूटा आयशा का गुस्सा, बोलीं- काम नहीं देना है मत दो, मेरी किस्मत नहीं छीन सकते!
एड शिरीन, शुभमन गिल और तन्मय की तिगड़ी कार में भी मौज करते हुए दिखी। वीडियो में तीनों एक साथ खूब ठहाके लगाते हुए भी दिख रहे हैं। वीडियो देखकर लगता है कि कार में तीनों ने जमकर बातें कीं। वीडियो के अंत तक तीनों आपस में मजाक करते हुए नजर आए।
Ruslaan Trailer: 'रुस्लान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जबर्दस्त एक्शन अवतार में धमाल मचा रहे आयुष शर्मा