फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again Trailer X Review: ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर नेटिजन्स को लगा तगड़ा! दीपिका के हाव-भाव पर उठाए सवाल

Mon, 07 Oct 2024 03:22 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 07 Oct 2024 03:22 PM IST
विज्ञापन
Singham Again Trailer X Review reaction of netizens on ajay devgan deepika padukone akshay kumar ranveer singh
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब
रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कई दिग्गज सितारों से सजी यह फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोमवार को फिल्म का  ट्रेलर रिलीज किया गया और इसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी। ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बार सुपर कॉप फ्रेंचाइजी में टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण ने एंट्री ली है। हालांकि, कुछ लोगों को टाइगर और दीपिका का फिल्म में होना परेशान करने वाला लग रहा है। आइए जानते हैं नेटिजन्स फिल्म के ट्रेलर को लेकर क्या कह रहे हैं?


 
Singham Again Trailer X Review reaction of netizens on ajay devgan deepika padukone akshay kumar ranveer singh
सिंघम अगेन ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सितारों से सजी ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। रोहित शेट्टी ने सितारों का फिल्म में बखूबी इस्तेमाल किया है। ट्रेलर को देखकर नेटिजन्स का कहना है कि सिंगल स्क्रीन पागल हो जाएंगे। रोहित शेट्टी अभी भी बॉलीवुड में सबसे अच्छे निर्देशक हैं।
वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि ट्रेलर तो तगड़ा है। थिएटर का अनुभव तगड़ा होने वाला है।
Singham Again Trailer X Review reaction of netizens on ajay devgan deepika padukone akshay kumar ranveer singh
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब
हालांकि, कुछ लोगों को दीपिका और टाइगर श्रॉफ की एंट्री फिल्म में पसंद नहीं आई। नेटिजन्स ने दीपिका के हाव-भाव को लेकर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर का सबसे कमजोर भाग है टाइगर और दीपिका मुझे नहीं लगता कि दोनों को फिल्म में लेने का कोई सेंस है। अर्जुन आगे हैं।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Trailer X Review reaction of netizens on ajay devgan deepika padukone akshay kumar ranveer singh
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब
एक और यूजर ने दीपिका को लेकर लिखा, ‘इस फिल्म के ट्रेलर में सबसे बेकार किरदार, सबसे बेकार अभिनेता और सबसे बेकार संवाद अदायगी का पुरस्कार दीपिका पादुकोण को जाता है।’ 
 
विज्ञापन
Singham Again Trailer X Review reaction of netizens on ajay devgan deepika padukone akshay kumar ranveer singh
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
ट्रेलर को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘तबाही लोडिंग…, बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड अब खतरे में हैं।’
वहीं, अक्षय कुमार की एंट्री यूजर्स को काफी पसंद आई। नेटिजन्स ने उन्हें कॉप यूनिवर्स का कैप्टन अमेरिका कहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed