भारतीय दर्शकों का अपने पसंदीदा सितारों के प्रति प्यार अपने आप में काफी अनोखा होता है। कई मौकों पर फैंस उन्हें भगवान की उपाधि दे देते हैं। इसके पीछे वजह होती हैं, उन अभिनेताओं के ऐसे किरदार, जो फैंस के दिल और दिमाग में उतर जाते हैं। कई बार किसी अभिनेता का किरदार इतना बड़ा हो जाता है कि वह उस अभिनेता के साथ जुड़ कर रह जाता है। इसके अलावा कई बार फैंस को अपने चहेते कलाकार का किरदार इतना पसंद आ जाता है कि अभिनेता को भी बार-बार उसी किरदार में वापस आना पड़ता हैं। इस कड़ी में आज हम बात करेंगे उन अभिनेताओं की, जिन्होंने पर्दे पर पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया और उन्हें इस किरदार में काफी पसंद भी किया गया।
Actor in Police Uniform: पुलिस की वर्दी में छाए ये सितारे, कुछ की फिल्में तो बन गईं एक सफल फ्रेंचाइजी
आज हम बात करेंगे उन अभिनेताओं की, जिन्होंने पर्दे पर पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया और उन्हें इस किरदार में काफी पसंद भी किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ बीते कुछ सालों में तीन बार फिल्मों में वर्दी पहन चुके हैं। हालांकि, इन सभी फिल्मों में वह अलग-अलग वर्दी पहने नजर आए। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' में वह पहली बार वर्दी में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने सेना के जाबांज अधिकारी कैप्टन विक्रम बत्रा का वास्तविक किरदार निभाया था। फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। इसके बाद वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में बतौर पुलिस अधिकारी नजर आए। यह सीरीज इस साल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसमें सिद्धार्थ को उनके किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी। इसके तुरंत बाद वह फिल्म 'योद्धा' में नजर आए। इस फिल्म में भी वह एक सेना के एक जवान के रूप में नजर आए थे।
करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर इन बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई
अजय देवगन
अजय देवगन एक बहुमुखी अभिनेता हैं। उन्होंने तीन दशक से भी लंबे करियर में कई यादगार किरदार और फिल्में की हैं। वह पर्दे पर कई बार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने 'नाजायज', 'गंगाजल', 'इंसान', 'सिंघम' आदि फिल्मों में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। हालांकि, पुलिस ऑफिसर के किरदार में उन्हें सबसे ज्यादा पसंद 'सिंघम' फ्रेंचाइजी में किया गया है। इस फ्रेंचाइजी की पहली कड़ी 'सिंघम' साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल हुई थी, जिसके बाद इसका दूसरा भाग 'सिंघम रिटर्न्स' साल 2014 में रिलीज हुआ। इस फिल्म को भी दर्शकों से काफी सराहना मिली, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अब अभिनेता इस फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग की शूटिंग कर रहे हैं, जो इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
Sonakshi-Zaheer Wedding: सुसराल पहुंचते ही सोनाक्षी को मिला खास तोहफा, पति जहीर ने दी करोड़ों की कार
शाहरुख खान
शाहरुख खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। शाहरुख को उनके तीन दशक से भी लंबे अभिनय करियर में कई फिल्मों के लिए सराहना मिली है। इस दौरान उन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय क्षमता का भरपूर प्रदर्शन भी किया है। वह आखिरी बार अपनी फिल्म 'जवान' में वर्दी पहने नजर आए थे। साल 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें शाहरुख दोहरे किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने कमांडो और जेलर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी और सफल फिल्म साबित हुई थी।
Kalki 2898 AD Advance Booking: हिंदी में नहीं दिखा कल्कि का करिश्मा, साउथ के मुकाबले 10 फीसदी से भी कम बुकिंग
सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी पर्दे पर कई बार पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। उन्होंने फिल्म 'गर्व', 'वांटेड', 'राधे' आदि कई फिल्मों में पुलिस की वर्दी पहनी है। हालांकि, उन्हें चुलबुल पांडे के किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। वह साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग' में चुलबुल पांडे नाम के पुलिस अधिकारी का किरदार किया था। इस फिल्म का निर्माण उनके भाई अरबाज खान ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के संवाद काफी मशहूर हुए थे। फिल्म की शानदार सफलता के बाद इसे एक फ्रेंचाइजी में बदल दिया गया। इसके बाद फिल्म का दूसरा भाग 'दबंग 2' साल 2012 में रिलीज हुआ, जिसका निर्माण और निर्देशन दोनों अरबाज खान ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसके बाद साल 2019 में इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'दबंग 3' रिलीज हुई। फिल्म को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया था। फिल्म में दर्शकों को एक बार फिर पुलिस अधिकारी बने सलमान काफी पसंद आए थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
Nana Patekar: भंसाली के साथ मतभेदों पर नाना पाटेकर का बयान, कहा- 'रिश्ते काम से बढ़कर होने चाहिए'