सैफ अली खान की बहन और अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने भाई का हेल्थ अपडेट साझा किया है। सोहा ने बताया कि सैफ अली खान अभी धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। दरअसल, हमले के बाद से सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में हैं। ऑपरेशन और सर्जरी के बाद अभिनेता को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जिसके बाद अब वे वार्ड में हैं।
Saif Ali Khan: सोहा अली खान ने साझा किया भाई सैफ अली खान का हेल्थ अपडेट, बोलीं- स्थिति खराब हो जाती लेकिन...
सोहा अली खान 'ट्रेंडसेटर्स अवॉर्ड 2025' का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा भी किया। साथ ही सैफ अली खान के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में लगातार डॉक्टरों की टीम सैफ अली खान की निगरानी कर रही है। समय-समय पर उनका हेल्थ अपडेट भी साझा किया जा रहा है। वहीं, आज अभिनेता की बहन सोहा अली खान 'ट्रेंडसेटर्स अवॉर्ड 2025' का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा भी किया। साथ ही सैफ अली खान के बारे में भी जानकारी दी।
Saif Ali Khan Attack Case: आरोपी की नागरिकता पर उठे सवाल, पुलिस ने बताया बांग्लादेशी तो वकील ने कही ये बात
सोहा अली खान का बयान
अभिनेत्री से सैफ की हालत को लेकर सवाल किए गए। इस पर सोहा अली खान ने कहा कि ये हमारे लिए अच्छी बात है कि सैफ धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। लगातार उनकी हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। हम खुश हैं और खुद को खुशनसीब भी मानते हैं कि वह स्वस्थ हो रहे हैं। स्थिति बहुत खराब भी हो सकती थी, लेकिन अब सब ठीक है। आप सबकी प्रार्थना के लिए भी शुक्रिया।
Bigg Boss 18 Grand Finale: इस प्रतिभागी को जीतते देखना चाहती हैं शिल्पा शिरोडकर, साझा की दिल की बात
सैफ पर हमले की पूरी कहानी
दरअसल, सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके बांद्रा स्थित घर पर हमला हुआ। 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने कथित तौर पर चोरी की कोशिश के दौरान अभिनेता पर चाकू से हमला किया था। उन्हें उनके सात वर्षीय बेटे तैमूर ने अस्पताल पहुंचाया। सैफ का ऑपरेशन करने वाले न्यूरोसर्जन ने बताया कि ओमकारा अभिनेता तैमूर और एक केयरटेकर के साथ ऑटो-रिक्शा में अस्पताल पहुंचे थे। डॉ. नीरज उत्तमानी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "जब सैफ अली खान अस्पताल आए तो मैं उनसे मिलने वाला पहला व्यक्ति था। वह खून से लथपथ थे, लेकिन अपने छोटे बच्चे तैमूर के साथ शेर की तरह चले। सैफ अली खान एक असली हीरो हैं।"
Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ पर हमले में विदेशी साजिश? अदालत में पुलिस ने इस एंगल से भी जांच की बात कही
सैफ के साथ नहीं पहुंचीं करीना
करीना कपूर अपने पति सैफ के साथ अस्पताल नहीं गईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में उन्हें चाकू घोंपने की घटना के बाद बिल्डिंग के एंट्री गेट पर पर इधर-उधर टहलते और हाउस स्टाफ से बात करते हुए देखा गया था। बाद में उन्होंने बांद्रा पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया और बताया कि इस घटना से वह डर गई थीं। इसके बाद उनकी बहन करिश्मा कपूर उसे अपने घर ले गईं। करीना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस कठिन समय के दौरान निजता बनाए रखने का भी अनुरोध किया था और घटना के दिन को अपने परिवार के लिए अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन बताया था।
Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस के विजेता को मिलेगी कितनी मोटी रकम, कब और कहां देख सकेंगे सलमान खान का शो