फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Connect Hindi Trailer: नयनतारा की फिल्म 'कनेक्ट' का थ्रिलर भरा ट्रेलर हिंदी में रिलीज, हर दृश्य ने चौंकाया

Sun, 18 Dec 2022 12:41 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
anupam kher nayantara thriller film connect hindi trailer out know the film release date
कनेक्ट ट्रेलर - फोटो : social media

साउथ अभिनेत्री नयनतारा की फिल्म 'कनेक्ट' का ट्रेलर अब  हिंदी में भी रिलीज कर दिया गया है, जो जबरदस्त थ्रिलर से भरा हुआ है। इस फिल्म में अनुपम खेर भी अहम किरदार में दिखाई देने वाले हैं और ट्रेलर में भी उनकी जबरदस्त झलक पेश की गई है। ट्रेलर को देखकर पता चल रहा है कि इस फिल्म से दर्शकों को जबरदस्त हॉरर का डोज मिलने वाला है।

anupam kher nayantara thriller film connect hindi trailer out know the film release date
कनेक्ट - फोटो : insta

'कनेक्ट' स्टार कास्ट
फिल्म 'कनेक्ट' एक हॉरर थ्रिलर है, जिसमें नयनतारा अनुपम खेर के अलावा विनय राय और बाहुबली फेम सत्यराज भी अहम भूमिका में हैं। नयनतारा वैसे तो मुख्यता दक्षिण भारतीय फिल्मों में ही दिखाई दी हैं लेकिन नॉर्थ में भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है। अब मेकर्स ने फिल्म 'कनेक्ट'  के तमिल ट्रेलर के बाद इसे  हिंदी में भी जारी कर दिया है।

anupam kher nayantara thriller film connect hindi trailer out know the film release date
कनेक्ट - फोटो : insta

जबरदस्त थ्रिलर से भरा है ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि नयनतारा का एक खुशहाल परिवार है और इसी बीच लॉकडाउन की अनाउंमेंट  होती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि नयनतारा की बेटी किसी आत्मा से मिलने की कोशिश कर रही है लेकिन इसी बीच वह किसी और आत्मा को आमंत्रित कर देती है और इसके बाद एक-एक करके थ्रिलर भरे सीन हैं, जो एकबारगी को आपको चौंका जरूर देंगे। वहीं अनुपम खेर को एक धार्मिक किरदार में देखा जा सकता है जो नयनतारा की बेटी से आत्मा से छुटकारा दिलाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher nayantara thriller film connect hindi trailer out know the film release date
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'कनेक्ट'
राउडी पिक्चर्स के तहत विग्नेश शिवन द्वारा निर्मित हॉरर थ्रिलर फिल्म 'कनेक्ट' की कहानी लॉकडाउन के दौरान के माहौल में सेट की गई है। फिल्म को अश्विन सरवन द्वारा निर्देशित किया गया है। बता दें कि फिल्म 'कनेक्ट' 22 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं इसका हिंदी वर्जन 30 दिसंबर को रिलीज होगा। जानकारी के मुताबिक, नयनतारा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed