फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meghana Raj: प्रेग्नेंसी के दौरान हो गई थी पति चिरंजीवी की मौत, लोगों के ताने सुनकर हंसने से डरती थीं मेघना

Thu, 15 Dec 2022 01:21 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 15 Dec 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
meghana raj on getting jugged by people after husband sarja chiranjeevi death said i was scared to laugh
मेघना राज - फोटो : Instagram: @megsarj

मेघना राज साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्मों से जितनी सुर्खियां उन्होंने बटोरी हैं, उतना ही दर्द उन्हें असल जिंदगी में झेलना पड़ा है। अभिनेत्री ने अपने जिंदगी से जुड़े मुश्किल दिनों की यादें साझा की हैं। दरअसल, मेघना और चिरंजीवी सरजा ने एक-दूसरे को 10 साल तक डेट करने के बाद 2018 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद ही चिरंजीवी ने अपनी पत्नी मेघना का साथ छोड़ इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मेघना ने बताया कि पति की मौत के बाद वे बिलकुल अकेली हो गई थीं। लोगों से बात करने और हंसने से भी डरने लगी थीं।

meghana raj on getting jugged by people after husband sarja chiranjeevi death said i was scared to laugh
चिरंजीवी सरजा और मेघना राज का बेटा - फोटो : instagram: _action_prince_fc

हार्ट अटैक से हुई थी चिरंजीवी की मौत
चिरंजीवी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। मेघना ने इंटरव्यू में बताया कि जब उनके पति की मौत हुई तो उस समय वे प्रेग्नेंट थीं। चिरंजीवी की मौत के बाद उन्हें अकेले ही सब संभालना पड़ा। वे उन दिनों अकेले बैठकर रोती थीं। लोग उन्हें ताने देते थे। वह दौर काफी मुश्किल था।

यह भी पढ़ें: Pathaan: ‘बॉलीवुड के सूखे को खत्म करेगी पठान', बायकॉट ट्रेंड के बीच पृथ्वीराज सुकुमारन का बड़ा बयान

meghana raj on getting jugged by people after husband sarja chiranjeevi death said i was scared to laugh
चिरंजीवी सरजा, मेघना राज - फोटो : सोशल मीडिया

हंसने से डरने लगी थीं मेघना
मेघना ने कहा, 'मैं हंसना भूल गई थीं, क्योंकि अगर मैं हंसती थी तो लोग मुझे जज करते थे। लोग तरह-तरह की बाते बनाते थे कि मैं अपने पति के जाने के बाद भी इतनी खुश कैसे हूं। कई बार मैं हंसना चाहती थी, लेकिन हंस नहीं पाई, क्योंकि मैं डर जाती थी कि लोग क्या सोचेंगे। वो मुझसे पूछेंगे और ताने देंगे कि क्या तुम्हरा दुख खत्म हो गया? उस समय मैं सच में बहुत डर गई थी।

यह भी पढ़ें: Rana Daggubati: जब किडनी फेलियर के कारण मरते-मरते बचे थे ‘भल्लालदेव’, मौत के मुंह से ऐसे निकले थे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
meghana raj on getting jugged by people after husband sarja chiranjeevi death said i was scared to laugh
मेघना राज और चिरंजीवी सरजा - फोटो : इंस्टाग्राम

कई मतलबी लोगों से हुआ सामना
मेघना ने कहा, 'कई लोग बहुत मतलबी भी मिले थे। उन्होंने दूसरे लोगों से कहा कि मुझसे हमदर्दी न जताए। उस समय मैं सोचती थी कि हां ठीक है, मेरे पास सब कुछ है। मेरा फैमिली बैकग्राउंड अच्छा है। मैं आरामदायक जीवन जीती हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं इंसान नहीं हूं। मेरा रिश्ता झूठा नहीं था। मुझे दर्द नहीं होता है। मुझे समझ नहीं आता है कि लोग कैसे इस तरह के कमेंट्स कर सकते हैं।' 

यह भी पढ़ें: Raj Kapoor: एक रुपये पगार पर पिता के स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज कपूर, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed