'मैं मौत को छूकर टक से वापस आ सकता हूं...' सेक्रेड गेम्स के इस डायलॉग से आप बखूबी वाकिफ होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'बाहुबली' के भल्लालदेव पर यह लाइन कुछ हद तक सटीक बैठती है। भल्लालदेव बन देश ही नहीं विदेश में भी लोकप्रियता हासिल करने वाले राणा दग्गुबाती की जिंदगी में एक समय ऐसा आया था, जब वह उन्हें मौत का डर सताने लगा था। आज अभिनेता के 38वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के ऐसे पहलु से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसे शायद ही आप जानते होंगे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिनेता के किडनी फेल होने के बाद जिंदगी में आए ठहराव की। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में....
Rana Daggubati: जब किडनी फेलियर के कारण मरते-मरते बचे थे ‘भल्लालदेव’, मौत के मुंह से ऐसे निकले थे बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राणा दग्गुबाती करीब तीन साल पहले किडनी फेलियर का सामना करना पड़ा था, जिसके बारे में जब लोगों को पता चला तो उन्होंने शुरुआत में इसे मानने से इनकार कर दिया था। वहीं, अभिनेता की कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें उनका वजन कम लग रहा था। राणा ने पहले तो अपने बिगड़े स्वास्थ्य के बारे में आई खबरों को खारिज कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने ये बात मानी थी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि फिल्मों से उन्होंने अपनी परेशानियों पर काबू पाना सीखा और वो हीरो की तरह से इससे उभर पाए हैं।
Shyam Benegal: आर्ट सिनेमा के जनक माने जाते हैं श्याम बेनेगल, इन फिल्मों से बनाई लोगों के दिलों में खास जगह
राणा दग्गुबाती ने सामंथा रुथ प्रभु के शो में अपनी सेहत को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'जब जिंदगी फास्ट फॉरवर्ड चल रही होती है, तो अचानक ब्रेक लग जाता है। वहीं, हार्ट में केल्कीफिकेशन होने की वजह से उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गईं। किडनी भी फेल हो गई थी और ऐसे में 70 प्रतिशत स्ट्रोक का खतरा था और 30 प्रतिशत सीधा मौत का डर था।' अभिनेता ने बताया था कि बीमारी का पता चलने के बाद वह डर गए थे। हर दिन उनके लिए मुश्किल भरा था, लेकिन उन्होंने उसे मात दी और अब वह एक फिट हैं।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 का एकक्षत्र राज, पांचवें दिन ऐसा रहा 'सलाम वेंकी'-'विजयानंद' का हाल
राणा ने अपनी आंख को लेकर भी खुलासा किया था। अभिनेता ने कहा था कि उन्हें एक आंख से दिखाई नहीं देता। वो अपनी दाईं आंख से नहीं देख पाते, जिसे बचपन में किसी ने उन्हें डोनेट किया था। अभिनेता ने बताया था, 'मै दाईं आंख से नहीं देखता हूं। अगर मैं अपनी बाईं आंख बंद कर लूं तो कुछ दिखाई नहीं देता।' अभिनेता ने अपने जीवन में कई परेशानियां देखी हैं , लेकिन वह अपनी जिंदगी को खुलकर जीते लेंगे।
Raj Kapoor: एक रुपये पगार पर पिता के स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज कपूर, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन
राणा दग्गुबाती के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में पॉलिटिकल थ्रिलर तेलुगू फिल्म लीडर से डेब्यू किया था। लेकिन पहचान उन्हें पैन इंडिया फिल्म बाहुबली के भल्लालदेव के किरदार ने दिलवाई। राणा तेलुगू के अलावा द गाजी, दम मारो दम, ये जवानी है दीवानी और बेबी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए हैं। राणा के पिता डी सुरेश बाबू तेलुगू सिनेमा के जाने माने निर्देशक हैं। वहीं, अभिनेता ने 2020 में इंटिरियर डिजाइनर मिहिका बजाज से शादी की थी।
Raj Kapoor B'day: 'आवारा' राज कपूर को कितनी बार लगा था 'प्रेम रोग'? आज भी हलचल मचा देते हैं 'शोमैन' के किस्से