फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Shetty: 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' के लिए अनुष्का ने चार्ज के इतने करोड़ रुपये, जानकर रह जाएंगे दंग

Tue, 22 Aug 2023 04:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 22 Aug 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
Anushka Shetty was paid whopping 6 crores for Naveen Polishetty film Miss Shetty Mr Polishetty as per Reports
अनुष्का शेट्टी  - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का टेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अनुष्का फिलहाल फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। अभिनेत्री को 'बाबूबली' फ्रैंचाइजी में उनके प्रदर्शन के लिए दुनिया भर में प्रशंसा मिली। अब फैंस उनकी अगली फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर आई हैं कि फिल्म में अपने किरदार के लिए अनुष्का ने मोटी रकम फीस के तौर पर ली है।

Anushka Shetty was paid whopping 6 crores for Naveen Polishetty film Miss Shetty Mr Polishetty as per Reports
मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शेट्टी एक ब्रेक के बाद 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। ऐसे में यह फिल्म प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह और प्रत्याशा पैदा कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का ने फिल्म में अपने किरदार के लिए छह करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इस खबर ने फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है।

Ranveer Singh: रणवीर को RARKPK में डायलॉग राइटिंग के लिए क्रेटिड देना चाहते थे करण जौहर, एक्टर ने किया खुलासा

Anushka Shetty was paid whopping 6 crores for Naveen Polishetty film Miss Shetty Mr Polishetty as per Reports
मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' में नवीन पॉलीशेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया। फिल्म का निर्देशन महेश बाबू पी ने किया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें अनुष्का का किरदार, जो एक पेशेवर शेफ है। शादी के लिए एक उपयुक्त व्यक्ति की तलाश में है। नवीन ने एक शांतचित्त हास्य अभिनेता का किरदार निभाया है। ट्रेलर के मुताबिक, अन्विता यानी अनुष्का रिश्तों में विश्वास नहीं रखती, लेकिन बच्चे के लिए शादी करना चाहती है।

Khakee Season 2: जल्द आ रहा है कट्टा और कानून की कहानी का दूसरा पड़ाव, एक्शन से भरपूर 'खाकी 2' का हुआ एलान


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Shetty was paid whopping 6 crores for Naveen Polishetty film Miss Shetty Mr Polishetty as per Reports
मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' में सहायक भूमिकाओं में मुरली शर्मा और जयसुधा भी हैं। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशंस के तहत वामसी-प्रमोद के जरिए किया गया है। संगीत राधन ने दिया है। यह सात सितंबर को जन्माष्टमी के त्योहार के दौरान रिलीज होने वाली है। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में रिलीज होगी।

Ranveer Brar: रणवीर बरार ने साइन किया दूसरा एक्टिंग प्रोजेक्ट, करीना कपूर संग जमेगी जोड़ी


 
विज्ञापन
Anushka Shetty was paid whopping 6 crores for Naveen Polishetty film Miss Shetty Mr Polishetty as per Reports
अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें अभिनेत्री के फिल्मी करियर की तो अनुष्का शेट्टी ने 2005 में नागार्जुन के साथ तेलुगु फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। उन्होंने 2006 की फिल्म 'रेंडू' से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया, जिसमें वह आर माधवन के साथ नजर आईं। पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली' में वह प्रभास के साथ नजर आईं, जिसने उन्हें दुनिया भर में खास पहचान दिलाई।

OMG 2: 'जीवन से ज्यादा फिल्म की कमाई की चिंता', ओएमजी 2 के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने पर बोले पंकज त्रिपाठी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed