फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baahubali: एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली' में कटप्पा होते संजय दत्त, जानें फिर हाथ से कैसे छूटी बड़ी बाजी?

Sun, 18 Feb 2024 09:27 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 18 Feb 2024 09:27 AM IST
सार

एस.एस राजामौली की सराहनीय फिल्म 'बाहुबली' को लेकर वी. विजयेंद्र प्रसाद का एक बयान सुर्खियों में हैं। प्रसाद ने खुलासा किया कि कटप्पा के किरदार के लिए संजय दत्त उनकी पहली पसंद थे। 

विज्ञापन
Baahubali SS Rajamouli father V Vijayendra Prasad revealed that Sanjay Dutt was first choice for Kattappa Role
वी विजयेंद्र-कटप्पा-संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक एसएस राजामौली ने फिल्म 'बाहुबली' के निर्माण के साथ इतिहास रच दिया था। फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। इसकी स्टारकास्ट भी जबरदस्त रही। वहीं, अब राजामौली के पिता वी. विजयेंद्र प्रसाद का एक बयान सुर्खियों में है। प्रसाद ने कहा कि वह और निर्माता कटप्पा के किरदार के लिए संजय दत्त को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि, एक बड़े कारण से यह मुमकिन नहीं हो पाया। 

Baahubali SS Rajamouli father V Vijayendra Prasad revealed that Sanjay Dutt was first choice for Kattappa Role
वी. विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

वी. विजयेंद्र प्रसाद ने कहा कि वह और निर्माता चाहते थे कि संजय दत्त मूल रूप से कटप्पा का किरदार निभाएं। हालांकि, वे ऐसा नहीं कर सके क्योंकि अभिनेता उस वक्त जेल में थे। प्रसाद ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'कटप्पा के लिए हमारे दिमाग में सिर्फ संजय दत्त थे, लेकिन तब यह मुश्किल था क्योंकि वह जेल में थे। अगला विकल्प सत्यराज थे।'

Rashmika Mandanna: रश्मिका की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तस्वीर साझा कर लिखा, 'इस तरह हम मौत से बच गए...'

Baahubali SS Rajamouli father V Vijayendra Prasad revealed that Sanjay Dutt was first choice for Kattappa Role
वी. विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

प्रसाद ने यह भी साझा किया कि वह 'बाहुबली' की कहानी कैसे लेकर आए और राजामौली की फिल्म का पहला विजन कैसे सामने आया। उन्होंने कहा, “मेरे बेटे ने मुझसे कहा कि वह प्रभास के साथ एक फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक कॉस्ट्यूम ड्रामा होना चाहिए और उन्हें अच्छे एक्शन सीन का चित्रण करने में सक्षम होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि महिला किरदार पुरुष किरदारों के बराबर ही बहुत शक्तिशाली हों और कुछ ग्रे किरदार भी शामिल करें।'

Suhani Bhatnagar: सुहानी भटनागर के निधन पर फोगट बहनों ने जताया शोक, गीता और बबीता ने किया भावुक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali SS Rajamouli father V Vijayendra Prasad revealed that Sanjay Dutt was first choice for Kattappa Role
वी. विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

प्रसाद ने खुलासा किया कि साल 2015 में उन्होंने जो पहला किरदार लिखा था वह कटप्पा ही था। प्रसाद ने अपनी बात में जोड़ा, 'मेरे पास कोई कहानी नहीं थी, मैंने बस राजामौली को एक विदेशी के बारे में बताया था जो भारत आता है और एक बूढ़े व्यक्ति को युवा छात्रों को तलवारबाजी सिखाते हुए देखता है। दूसरा दृश्य जो मैंने सुनाया वह एक मां का था जो एक बच्चे को गोद में लेकर नदी पार कर रही थी, यही फ्रेंचाइजी का शक्तिशाली शुरुआती सीन बन गया। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं यह सब एक साथ रखूं और एक कहानी बनाऊं। हमें स्क्रिप्ट विकसित करने में लगभग चार-पांच महीने लगे।'

Saturday Box Office: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने की शानदार कमाई, फिर बढ़ा 'फाइटर' का कलेक्शन

विज्ञापन
Baahubali SS Rajamouli father V Vijayendra Prasad revealed that Sanjay Dutt was first choice for Kattappa Role
बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया। साथ ही आखिरी में एक सवाल छोड़ दिया, जिसका जवाब जानने के लिए सभी दर्शक बेहद उत्साहित थे। सवाल था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इसी सवाल का जवाब इसके सीक्वल 'बाहुबली 2' में मिला। फिल्म ने 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया। 
 

Zaira Wasim: बबीता के निधन पर छलका गीता का दर्द, सुहानी भटनागर को याद कर भावुक हुईं जायरा वसीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed