{"_id":"637eea337b580359582cb2c8","slug":"bigg-boss-tamil-season-6-host-kamal-haasan-admitted-to-chennai-hospital-due-to-ill-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kamal Haasan: बिगड़ी कमल हासन की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, डॉक्टर्स ने दी आराम करने की सलाह","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kamal Haasan: बिगड़ी कमल हासन की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, डॉक्टर्स ने दी आराम करने की सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की तबीयत बिगड़ गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बुधवार को कमल हासन को तेज बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने जांच के बाद अभिनेता को अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, अभी तक कमल हासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Tamil Nadu | Actor and Makkal Needhi Maiam chief Kamal Hassan was admitted to Sri Ramachandra Hospital in Chennai last night after he complained of fever.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को जब कमल हासन हैदराबाद से लौट रहे थे तब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पहले उन्हें बेचैनी महसूस हुई और फिर हल्का-सा बुखार आया। हैदराबाद से लौटने के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि एक दो दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
3 of 4
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो कमल हासन इस वक्त निर्देशक शंकर की आगाती फिल्म 'इंडियन 2' की भी शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह 'बिग बॉस तमिल' के छठवें सीजन को भी होस्त करने में बिजी हैं। लगातार शूटिंग और ट्रैवलिंग की वजह से शायद अभिनेता को थोड़ा स्ट्रेस और थकावट महसूस होने लगी, जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो 'इंडियन 2' की शूटिंग पूरी करने के बाद वह जल्द ही डायरेक्टर मणिरत्नम के साथ काम शुरू करेंगे। रिपोर्ट्स हैं कि अभिनेता, मणिरत्नम के साथ फिल्म 'केएच 234' में काम कर रहे हैं। इसके अलावा कमल हासन के पास डायरेक्टर पा रंजीथ की भी एक फिल्म है, जिसपर अबतक कोई अपडेट नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।