फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Razakar Teaser: रजाकार के टीजर पर भड़के ओवैसी, भाजपा पर निशाना साधते हुए कह दी यह बात

Thu, 21 Sep 2023 07:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Sep 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
BRS MLC K Kavitha and AIMIM Asaduddin owaisi reaction on Razakar teaser
रजाकार का पोस्टर, असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म रजाकार विवादों में घिर गई है। हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया था, जिसके बाद इस पर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। बहुभाषी फिल्म का टीजर ने तेलंगाना में भाजपा और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। विधानसभा चुनाव से कुछ महीने आए इस टीजर पर दोनों दलों के बीच मामला शांत होता नहीं दिख रहा है।


Shafaq Naaz: 'महाभारत' के बाद शफक नाज को मिलने लगे थे मां के रोल, बोलीं- मैं शॉक्ड थी कि...

BRS MLC K Kavitha and AIMIM Asaduddin owaisi reaction on Razakar teaser
के. कविता - फोटो : ANI
बीआरएस ने साधा भाजपा पर निशाना

तेलुगु फिल्म 'रजाकर' के टीजर रिलीज पर अब बीआरएस एमएलसी के कविता  और एआईएमआईएल सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। कविता ने इस पर बात करते हुए एनएनआई से कहा, "बीजेपी ने उन मुद्दों पर फिल्में बनाने का नया चलन शुरू किया है जो लोगों के बीच दूरियां बढ़ाएंगी। जब भी कोई चुनाव आता है कोई भी राज्य हो, वे लोगों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश करते हैं...दुर्भाग्य से, इस बार यह हमारा तेलंगाना है। भाजपा नेता ने इस फिल्म का निर्माण किया है। 

BRS MLC K Kavitha and AIMIM Asaduddin owaisi reaction on Razakar teaser
के. कविता - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, ''मैं अपने तेलंगाना के लोगों से आह्वान करती हूं कि पिछले दस वर्षों में, हम हम शांति से रहे और बहुत अच्छी तरह से प्रगति की। हम एक ऐसा राज्य हैं जो शून्य सांप्रदायिक गड़बड़ी, सद्भाव और शांति के लिए जाना जाता है। इस देश के हर राज्य से लोग काम करने के लिए यहां रहने के लिए हैदराबाद आते हैं। इसलिए शांति की रक्षा की जानी चाहिए। इसलिए मेरी तेलंगाना के लोगों से अपील है कि वे ऐसी विवादास्पद फिल्मों को अस्वीकार करें...।"

विज्ञापन
विज्ञापन
BRS MLC K Kavitha and AIMIM Asaduddin owaisi reaction on Razakar teaser
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : Amar Ujala Digital
ओवैसी ने फिल्म को बताया काल्पनिक

वहीं, ओवैसी ने कहा, ''आजकल कल्पना पर आधारित फिल्में बन रही हैं, तथ्यों पर आधारित नहीं। हिन्दू मुस्लिम नफरत को फैलाने के लिए फिल्में बनाई जा रही हैं। चुनाव से पहले जो सरकार अपनी कामयाबी नहीं दिखा सकती, इसलिए नफरत फैलाना चाहती है। चुनाव आ रहे हैं, इसलिए खेल चल रहा है।

विज्ञापन
BRS MLC K Kavitha and AIMIM Asaduddin owaisi reaction on Razakar teaser
रजाकार - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जारी हुआ था टीजर

बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें कई जिसमें कई रूह कंपा देने वाले सीन भी हैं। एक मिनट 43 सेकेंड के टीजर में ऐसे  दिखाया गया है कि कैसे निजाम के शासन को कायम रखने के लिए कासिम रिजवी ने हर घर पर इस्लामी झंडा लगाने का आदेश दिया। ट्रेलर में 'रजाकार' बार-बार यह कहते हुए दिखते हैं कि हैदराबाद इस्लामी राज्य है।
Vicky Kaushal: 'जरा हटके जरा बचके' की रिलीज को लेकर डरे हुए थे विक्की कौशल, बोले- छोटी फिल्मों को मौका नहीं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed