फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' के लिए करना होगा और इंतजार, टाली गई कंगना रणौत-राघव लॉरेंस की फिल्म की रिलीज!

Fri, 08 Sep 2023 07:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 08 Sep 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Chandramukhi 2 Release Postponed Raghava Lawrence Kangana Ranaut Starrer to hit on screen 28 september reports
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत जल्दी ही दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। पिछले काफी समय से इस फिल्म की चर्चा हो रही है। जहां मेकर्स पहले ही सुपरहिट फिल्म 'चंद्रमुखी' के सीक्वल का ट्रेलर और टीजर रिलीज कर चुके हैं, वहीं इसकी रिलीज डेट का एलान भी हो चुका था। फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब 'चंद्रमुखी 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया है। तो चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी कंगना रणौत और राघव लॉरेंस की 'चंद्रमुखी 2'..

Chandramukhi 2 Release Postponed Raghava Lawrence Kangana Ranaut Starrer to hit on screen 28 september reports
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत, जाने-माने अभिनेता राघव लॉरेंस के साथ मिलकर अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' के साथ अपने फैंस को डराने के लिए तैयार हैं। जिस दिन से फिल्म की घोषणा की गई थी उसी दिन से फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कंगना के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'चंद्रमुखी 2' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। इसे 'जवान' का प्रभाव कहना गलत नहीं होगा। सितंबर में रिलीज होने वाली ज्यादातर फिल्म और वेब सीरीज के निर्माता अचानक अपनी डेट्स पर पुनर्विचार कर रहे हैं।

Chandramukhi 2 Release Postponed Raghava Lawrence Kangana Ranaut Starrer to hit on screen 28 september reports
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जहां पहले ही प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी फिल्म 'सालार' की रिलीज डेट को 28 सितंबर से बदलकर 2024 की शुरुआत कर चुके हैं, वहीं अब खबर आ रही है कि 28 सितंबर को 'चंद्रमुखी 2' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए लॉक कर दिया है। राघव लॉरेंस और कंगना रनौत-स्टारर 'चंद्रमुखी 2' पहले 15 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, इंटरनेट पर चल रही हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म अपनी निर्धारित तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी।
Dream Girl 2: जवान का धमाल देख ड्रीम गर्ल 2 के मेकर्स ने बनाया नया प्लान, दर्शकों को दिया 'वन प्लस वन' का ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandramukhi 2 Release Postponed Raghava Lawrence Kangana Ranaut Starrer to hit on screen 28 september reports
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि फिल्म के टलने के पीछे इसके पोस्ट-प्रोडक्शन में हुई देरी का एक कारण हो सकता है। वहीं इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'जवान' के चलते सभी प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में सच्चाई क्या है यह तो मेकर्स को ही पता होगा। हालांकि, अभी तक इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। न ही यह एलान किया गया है कि आखिर फिल्म की नई रिलीज डेट क्या होने वाली है। इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा।
Kartik Aaryan: 'तेरे घर के सामने घर एक बनाऊंगा...,' सारा अली खान के पड़ोसी बने पूर्व प्रेमी कार्तिक आर्यन!

विज्ञापन
Chandramukhi 2 Release Postponed Raghava Lawrence Kangana Ranaut Starrer to hit on screen 28 september reports
कंगना रणौत, चंद्रमुखी 2 - फोटो : social media

यह फिल्म पी वासु निर्देशित साल 2005 में तमिल कॉमेडी हॉरर 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है। बता दें कि इस फिल्म में कंगना और लॉरेंस के अलावा राधिका सरथकुमार, वादिवेलु, लक्ष्मी मेनन, महिमा नांबियार, सृष्टि डांगे, रवि मारिया और सुरेश मेनन भी अहम किरदार में हैं। 'चंद्रमुखी 2' हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Jawan: 'जवान' के फैन हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, शाहरुख खान को घोषित किया भारत का 'नेचुरल रिसोर्स'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed