{"_id":"652a819209691d22370eb43c","slug":"director-lokesh-kanagaraj-requests-fans-not-miss-the-first-ten-minutes-of-vijay-film-leo-2023-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Leo: 'लियो' की रिलीज से पहले लोकेश कनगराज ने दर्शकों से की खास अपील, बोले- शुरुआती 10 मिनट बिल्कुल न छोड़ें","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Leo: 'लियो' की रिलीज से पहले लोकेश कनगराज ने दर्शकों से की खास अपील, बोले- शुरुआती 10 मिनट बिल्कुल न छोड़ें
विजय की लियो इन दिनों हर तरफ चर्चा बटोर रही है। लोकेश कनगराज के निर्दशन में बनी यह फिल्म कुछ ही दिनों बाद बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस बीच निर्देशक ने फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों से खास अपील की है।
हाल ही में लोकेश ने कहा कि प्रशंसकों को फिल्म के पहले दस मिनट मिस नहीं करने चाहिए। लोकेश की इस बात पर ऐसा लगता है कि पहले दस मिनट अभिनेता विजय का परिचय दृश्य हो सकते हैं, जिसमें स्पष्ट रूप से सीजी द्वारा निर्मित लकड़बग्घे भी शामिल हैं, जो फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद से चर्चा का विषय बने हुए हैं।
3 of 5
लोकेश कनगराज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशंसकों को पहले दस मिनट में ही उच्च गुणवत्ता वाला सीजी वर्क और कुछ जन आंदोलन देखने को मिल सकते हैं, जो पूरी फिल्म के लिए माहौल तैयार करेंगे। निर्देशक ने कहा है कि उनकी टीम के हजारों लोगों ने पूरी फिल्म के लिए पिछले एक साल में कड़ी मेहनत की है। इससे भी ज्यादा पहले दस मिनट के लिए मेहनत की गई है, इसलिए उन्होंने प्रशंसकों से इसे मिस न करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लियो की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस पैन-इंडिया फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन सरजा, तृषा, गौतम मेनन, प्रिया आनंद, मंसूर अली खान और मैथ्यू थॉमस भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह 19 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के लिए कुछ थिएटरों में बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि कल (15 अक्तूबर) से बाकी की जगहों पर भी एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।