फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 3: "अतीत कभी शांत नहीं रहता", धांसू अंदाज में मोहनलाल ने 'दृश्यम 3' का किया एलान

Thu, 20 Feb 2025 05:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Feb 2025 05:23 PM IST
सार

Drishyam 3: 'दृश्यम 3' का एलान मोहनलाल ने धांसू अंदाज में किया है। गुरुवार को उन्होंने एक तस्वीर साझा कर इस फिल्म को लेकर ताजा अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Drishyam 3 Mohanlal and Jeethu Joseph Reunite for Third Part of Super hit franchise Details Inside
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल जल्द ही दृश्यम फ्रेंचाइजी के अगले भाग में नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए दी है। गुरुवार (20 फरवरी) को इस बात यह पुष्टि की कि वह फिल्मकार जीतू जोसेफ के साथ 'दृश्यम 3' में काम करने जा रहे हैं।


Mere Husband Ki Biwi: जैकी ने रकुल को दिया एनिवर्सरी गिफ्ट, नई फिल्म पर पहले दिन से ही वन प्लस वन फ्री का एलान

Drishyam 3 Mohanlal and Jeethu Joseph Reunite for Third Part of Super hit franchise Details Inside
जेलर में मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
मोहनलाल ने कंफर्म की दृश्यम 3

मोहनलाल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से लिखा, "अतीत कभी शांत नहीं रहता। दृश्यम 3 कंफर्म।" इस एलान के बाद फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्लासिक क्रिमिनल वापस आ रहा है।" एक और यूजर ने लिखा, "इस फिल्म के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।" इसके अलावा और भी यूजर्स कमेंट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Drishyam 3 Mohanlal and Jeethu Joseph Reunite for Third Part of Super hit franchise Details Inside
मोहनलाल का स्वैग है निराला - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
2013 में आई थी फिल्म

'दृश्यम' फिल्म जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल) और उनके परिवार की संघर्षपूर्ण कहानी को बयां करती है। फिल्म में वह उस समय संदेह के घेरे में आ जाते हैं जब पुलिस इंस्पेक्टर जनरल के बेटे की हत्या हो जाती है। इस फिल्म को एंटनी पेरुंबवूर ने आशीर्वाद सिनेमा के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। यह साल 2013 में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी।
Chhaava: मुंबई में इस वजह से रुका ‘छावा’ का शो, पांच घंटे चला हंगामा; फिर शिवसेना ने…

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 3 Mohanlal and Jeethu Joseph Reunite for Third Part of Super hit franchise Details Inside
मोहनलाल - फोटो : एएनआई
2022 में आया था सीक्वल
फिल्म के सफलता को देखते हुए 'दृश्यम' का सीक्वल 'दृश्यम 2' 2022 में रिलीज किया गया था। यह फिल्म भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। 'दृश्यम' की अपार सफलता और सराहना के बाद अब तक इस फिल्म को कई भाषाओं में रीमेक किया जा चुका है। इनमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, चाइनीज और सिंहली भाषा शामिल हैं। 
विज्ञापन
Drishyam 3 Mohanlal and Jeethu Joseph Reunite for Third Part of Super hit franchise Details Inside
दृश्यम 2 - फोटो : यूट्यूब
हिंदी में फिल्म रही थी जबर्दस्त हिट

हिंदी में बनी दृश्यम फ्रेंचाइजी की फिल्मों में अजय देवगन नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर हिंदी संस्करण ने जमकर कमाई की थी। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म के दूसरे भाग ने टिकट खिड़की पर  239.67 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed