फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun Romantic Films: लवर बॉय के रोल में छा गए अल्लू अर्जुन, बॉक्स ऑफिस पर भी खूब चली रोमांटिक फिल्में

Thu, 21 Nov 2024 07:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 21 Nov 2024 07:14 PM IST
सार

इन दिनों अल्लू अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। अपने एक्शन ने उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वैसे अल्लू अर्जुन की रोमांटिक फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर खूब चलीं। ऐसे ही कुछ फिल्मों पर एक नजर।

विज्ञापन
Film Puspa 2 Actor Allu Arjun Romantic Movies Arya 2 Deshamdaru Badrinath Gangotri
अभिनेता अल्लू अर्जुन की रोमांटिक फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की इन दिनों हर जगह चर्चा है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ लोग फिल्म में उनके किरदार पुष्पा की ही बात कर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री ने इंतजार कर रहे हैं। दर्शक फिल्म में उनके एक संवाद 'फायर नहीं वाइल्ड फायर है मैं' को भी खूब पसंद कर रहे हैं, इस पर सोशल मीडिया पर खूब रील्स बना रहे हैं। अगर अल्लू अर्जुन की एक्शन से हटकर फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने रोमांटिक फिल्मों में भी अपना जादू चलाया है। अल्लू अर्जुन की चार रोमांटिक फिल्मों के बारे में जानिए। 

Film Puspa 2 Actor Allu Arjun Romantic Movies Arya 2 Deshamdaru Badrinath Gangotri
फिल्म 'आर्या' - फोटो : सोशल मीडिया

आर्या 2
फिल्म 'आर्या (2009)' अल्लू अर्जुन के करियर की हिट फिल्म है। इस फिल्म की कहानी बड़ी ही अलग किस्म की रही। अजय और आर्या दो अनाथ लड़के हैं। जब अजय को एक अमीर परिवार गोद ले लेता है और वह जीवन में अच्छा करता है तो वह आर्या को अपनी सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी पर रखता है। इनके बीच समस्या तब पैदा होती है जब आर्या और अजय दोनों को एक ही लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में आर्या का किरदार अल्लू अर्जुन ने निभाया वहीं उनकी हीरोइन के रोल में काजल अग्रवाल नजर आईं। उस समय दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा गई थी। 

Film Puspa 2 Actor Allu Arjun Romantic Movies Arya 2 Deshamdaru Badrinath Gangotri
फिल्म 'देशमडारू' - फोटो : सोशल मीडिया

देशमडारू 
फिल्म 'देशमडारू (2007)' में हंसिका मोटवानी ने अल्लू अर्जुन के साथ बतौर हीरोइन काम किया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन का किरदार एक टीवी चैनल में काम करता है। उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है जिसका बाद में एक गैंगस्टर अपहरण कर लेता है। अपनी प्रेमिका को बचाने के लिए अल्लू अर्जुन का किरदार क्या क्या करता है यह फिल्म में दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Puspa 2 Actor Allu Arjun Romantic Movies Arya 2 Deshamdaru Badrinath Gangotri
फिल्म 'ब्रदीनाथ' - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रदीनाथ 
फिल्म 'ब्रदीनाथ (2011)' में अल्लू अर्जुन ने बद्री नाम के लड़के का रोल किया, जो कि एक मार्शल आर्ट एक्सपर्ट है। उसके आध्यात्मिक गुरु उसे बद्रीनाथ मंदिर का रक्षक बना देते हैं। इसके बाद ब्रदी कभी विवाह नहीं कर सकता है, ना ही प्रेम कर सकता है। फिर बद्री की जिंदगी में अलकनंदा नाम की लड़की आती है, जो कि एक नास्तिक है। अलकनंदा का ईश्वर में विश्वास बद्री फिर से जगाता है। अलकनंदा को बद्री से प्यार हो जाता है। आखिर में कैसे बद्री अलकनंदा को स्वीकार करता है, यही फिल्म की कहानी है। 

विज्ञापन
Film Puspa 2 Actor Allu Arjun Romantic Movies Arya 2 Deshamdaru Badrinath Gangotri
फिल्म 'गंगोत्री' - फोटो : सोशल मीडिया

गंगोत्री
2003 में आई फिल्म 'गंगोत्री' में भी अल्लू अर्जुन ने रोमांटिक रोल किया था। इस फिल्म में एक मालिक की बेटी और नौकर के बेटे के बीच प्यार की कहानी है। नौकर के बेटे के किरदार में अल्लू अर्जुन नजर आए। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed