फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman: विदेश में भी छप्परफाड़ कमाई कर रही 'हनुमान', आरआरआर-बाहुबली का भी टूटा रिकॉर्ड

Thu, 18 Jan 2024 04:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 18 Jan 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
Hanu Man breaks Baahubali RRR records in USA Know Details about Prasanth Varma Teja Sajja Film
फिल्म हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ की सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' लगातार लोगों के दिल जीत रही है। सम्मोहक कहानी, विजुअल इफेक्ट्स, पौराणिक कथाओं और आधुनिक विज्ञान के सही संयोजन के लिए हर तरफ इस फिल्म की प्रशंसा हो रही है। देश के साथ विदेश में भी फिल्म को खूब सराहा जा रहा है। 

Main Atal Hoon Review: पंकज त्रिपाठी के अभिनय का उत्कर्ष, संघ के समर्पित कार्यकर्ता की भावुक प्रेममयी कहानी

Hanu Man breaks Baahubali RRR records in USA Know Details about Prasanth Varma Teja Sajja Film
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी  'हनुमान' ने कई बड़ी तेलुगु फिल्म के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड को सफलतापूर्वक तोड़ दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'हनुमान' ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। फिल्म ने अकेले उत्तरी अमेरिका में रिलीज के बाद से केवल चार दिन में पांच लाख 25 हजार डॉलर की प्रभावशाली कमाई कर ली है। 

Hanu Man breaks Baahubali RRR records in USA Know Details about Prasanth Varma Teja Sajja Film
हनुमान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके साथ ही इसने राजामौली की 'आरआरआर' और बाहुबली और अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपूर्मुलु जैसी प्रशंसित फिल्मों  के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 'हनुमान' में तेजा सज्जा प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म में विनय राय, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, समुथिरकानी और गेटअप श्रीनु जैसे शानदार कलाकार भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanu Man breaks Baahubali RRR records in USA Know Details about Prasanth Varma Teja Sajja Film
हनुमान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सभी के 100 प्रतिशत योगदान से यह फिल्म उच्च गुणवत्ता के साथ बनकर तैयार हुई है। फिल्म अंजनाद्रि गांव रहने वाले युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगवान हनुमान की क्षमताओं को हासिल करता है और अंजनाद्रि के लिए लड़ता है। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

विज्ञापन
Hanu Man breaks Baahubali RRR records in USA Know Details about Prasanth Varma Teja Sajja Film
हनुमान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'हनुमान' ने विदेश में असाधारण  प्रदर्शन करते हुए रिलीज के केवल चार दिनों में तीन मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका में जबर्दस्त सफलता हासिल की है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स की वजह से उत्तरी अमेरिका में स्क्रीनों की संख्या बढ़ा दी गई है। ऐसे में आने वाले समय में यह फिल्म और कई रिकॉर्ड अपने नाम हासिल कर सकती है।
HANUMAN: तेजा सज्जा से मिले अनुराग ठाकुर, फिल्म 'हनुमान' की तारीफ में कहीं ये बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed