फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian 2: इंडियन 2 को लेकर आया नया अपडेट, जानकर खुश हो जाएंगे कमल हासन के फैंस

Wed, 11 Oct 2023 07:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 11 Oct 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan S Shankar Indian 2 New Updates Actor starts Dubbing for his Film
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल सुपरस्टार कमल हासन अभिनीत बहुप्रतीक्षित  फिल्म इंडियन 2 काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। लोगों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नवीनतम रिपोर्ट से पता चलता है कि फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में प्रवेश कर चुकी है।


Bollywood Actress: इन बॉलीवुड हसीनाओं ने बिजनेसमैन संग रचाई शादी, करोड़ों में करते हैं व्यापार

Kamal Haasan S Shankar Indian 2 New Updates Actor starts Dubbing for his Film
कमल हासन-इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक कमल हासन और निर्देशक शंकर सक्रिय रूप से फिल्म की डबिंग प्रक्रिया में लगे हुए हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेता को चेन्नई स्थित डबिंग स्टूडियो में पहुंचते देखा गया था। उनके पीछे निर्देशक शंकर भी थे। वीडियो में कमल हासन और निर्देशक शंकर को इंडियन 2 के लिए काम करते हुए एक मजेदार बातचीत करते हुए भी दिखाया गया है। इस क्लिप को लाइका प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर साझा किया था। साथ ही कैप्शन में लिखा था, “इंडियन 2 का डबिंग कार्य प्रगति पर है।”

Kamal Haasan S Shankar Indian 2 New Updates Actor starts Dubbing for his Film
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इंडियन 2 1996 की फिल्म इंडियन का सीक्वल है। इसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में कई वर्षों के बाद शंकर और कमल हासन एक साथ फिर से काम कर रहे हैं। फिल्म लाइका प्रोडक्शंस और रेड जाइंट मूवीज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। इसमें रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, गुरु सोमसुंदरम और बॉबी सिम्हा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि रवि वर्मन ने फिल्म का छायांकन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan S Shankar Indian 2 New Updates Actor starts Dubbing for his Film
कमल हासन, शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, इंडियन 2 के लेखक बी. जयमोहन ने भी फिल्म के रनटाइम के बारे में कुछ बातें बताई थीं। जयमोहन के अनुसार, इंडियन 2 को देखने में 3 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा। यह शंकर के करियर की सबसे लंबी फिल्म होगी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इंडियन 2 एक ऐसे शख्स की कहानी बताएगी जो बेईमान नौकरशाहों के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। फिल्म तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। इसके अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Kamal Haasan S Shankar Indian 2 New Updates Actor starts Dubbing for his Film
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि निर्देशक शंकर गेम चेंजर के निर्देशक के रूप में अपनी पहली तेलुगु फिल्म पर भी काम करने में व्यस्त हैं। फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका निभाएंगे। गेम चेंजर की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। इसमें कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, अंजलि, जयराम, सुनील, श्रीकांत, नासर और समुथिरकानी अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Kalki 2898 AD: बर्थडे पर शहंशाह के फैंस को मिला बड़ा तोहफा, 'कल्कि 2898' एडी से सामने आया अमिताभ का फर्स्ट लुक
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed