फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thug Life: कमल हासन की 'ठग लाइफ' में कौन लेगा दुलकर सलमान की जगह? इस अभिनेता के नाम पर अटकलें तेज

Sat, 13 Apr 2024 01:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 13 Apr 2024 01:54 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan Thug Life new update Simbu replace Dulquer Salmaan as per reports deets Inside
ठग लाइफ, दुलकर सलमान - फोटो : एक्स/ इंस्टाग्राम

विक्रम की सफलता के बाद फैंस को कमल हासन की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अभिनेता के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनमें वे अदाकारी का जादू दिखाते नजर आने वाले हैं। इंडियन 2 और कल्कि 2898 एडी के अलावा उनके पास ठग लाइफ नाम की भी फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। फिल्म के निर्देशन की कमान मणिरत्नम के हाथों में है, जिसकी वजह से दर्शकों को उम्मीदें काफी  ज्यादा बढ़ गई हैं। 


Anand Pandit: आनंद पंडित की बेटी की शादी में बॉलीवुड सितारों का लगा मेला, निर्माता ने साझा कीं इनसाइड तस्वीरें

Kamal Haasan Thug Life new update Simbu replace Dulquer Salmaan as per reports deets Inside
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

तीन दशकों के बाद इस फिल्म के जरिए कमल हासन और मणिरत्नम एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी, लेकिन तब से किसी न किसी वजह से फिल्म की शूटिंग में रुकावट आ रही है। 

Kamal Haasan Thug Life new update Simbu replace Dulquer Salmaan as per reports deets Inside
कमल हासन , दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम

फिलहाल, कमल हासन की राजनीतिक प्रतिबद्धताओं की वजह से प्रोडक्शन के काम में देरी हो रही है। इसी वजह से दुलकर सलमान और जयम रवि पहले ही फिल्म से खुद को अलग कर चुके हैं।  इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan Thug Life new update Simbu replace Dulquer Salmaan as per reports deets Inside
सिंबु - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बड़े बजट की फिल्म में दुलकर सलमान की जगह लेने के लिए अभिनेता सिम्बु पूरी तरह से तैयार हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने लुक टेस्ट पूरा कर लिया है और बहुत जल्द वे सेट पर अन्य कलाकारों के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए शामिल होने वाले हैं। इसको लेकर जल्द ही निर्माताओं की ओर से एक आधिकारिक एलान भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
Kamal Haasan Thug Life new update Simbu replace Dulquer Salmaan as per reports deets Inside
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

ठग लाइफ का निर्माण राज कमल इंटरनेशनल फिल्म्स और मद्रास टॉकीज के बैनर तले कमल हासन, मणिरत्नम, आर. महेंद्रन और शिव अनंत कर रहे हैं। उदयनिधि स्टालिन इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता हैं। फिल्म में एआर रहमान का संगीत लोगों को सुनने को मिलेगा। ठग लाइफ में तृषा कृष्णन जोजू जॉर्ज और गौतम कार्तिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Arun Govil Ramayan: अभिनय करूंगा या नहीं, अभी तय नहीं, टिकट का प्रस्ताव पहले भी आया पर इस बार मन की सुनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed