फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanguva: रजनीकांत की वेट्टैयन से नहीं टकराएगी 'कंगुवा'? सूर्या की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Sun, 25 Aug 2024 05:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Aug 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
Kanguva release date postponed Surya film will not clash with Vettaiyan as per Reports
कंगुवा, वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले कुछ दिनों से सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन और सूर्या की कंगुवा के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की बातें सामने आ रही थी। दोनों ही फिल्म 10 अक्तूबर को एक साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थीं। ऐसे में तमिल सितारों के फैंस की बीच असमंजस की स्थिति लगातार बनी हुई थी।


Kanguva: रजनीकांत की वेट्टैयन से नहीं टकराएगी 'कंगुवा'? सूर्या की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Kanguva release date postponed Surya film will not clash with Vettaiyan as per Reports
कंगुवा - फोटो : यूट्यूब

अब कंगुवा को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की मानें तो सूर्या की बड़े बजट की आगामी फिल्म अब रजनीकांत की वेट्टैयन से नहीं टकराएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। एक्स पर भी फिल्म की तारीख आगे बढ़ने की लगातार बातें कही जा रही हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। 
Asha Sharma Dies: दिग्गज अभिनेत्री आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में हुआ निधन, मौत की वजह है अज्ञात

Kanguva release date postponed Surya film will not clash with Vettaiyan as per Reports
कंगुवा - फोटो : यूट्यूब

इस फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में बॉबी नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसमें देखकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया था। इस फिल्म में सूर्या डबल रोल में नजर आने वाले हैं। 
Ajay Devgn: इंडियाना जोन्स से प्रेरित होगी लव रंजन की आगामी फिल्म! भारत के जंगलों में एडवेंचर करेंगे अजय देवगन

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanguva release date postponed Surya film will not clash with Vettaiyan as per Reports
कंगुवा - फोटो : यूट्यूब

कंगुवा की बात करें तो फिल्म का निर्देशन सिरुथाई शिवा ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 350 करोड़ के बजट से तैयार किया गया है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। 

विज्ञापन
Kanguva release date postponed Surya film will not clash with Vettaiyan as per Reports
कंगुवा - फोटो : यूट्यूब

वर्क फ्रंट की बात करें तो सूर्या को हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा में कैमियो करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उनकी विशिष्ट भूमिका को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। वह फिल्म के निर्मताओं में से भी एक थे।
Sky Force: फ्लॉप की हैट्रिक के बाद अक्षय कुमार की अगली फिल्म की रिलीज टली. अब अगले साल आएगी ‘स्काई फोर्स’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed