{"_id":"6725b6e2e7b0ee3b09077da7","slug":"kannada-actor-darshan-thoogudeepa-has-reportedly-been-admitted-to-hospital-after-securing-an-interim-bail-2024-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Darshan Thoogudeepa: रीढ़ की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता दर्शन? पत्नी विजयलक्ष्मी भी हैं साथ","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Darshan Thoogudeepa: रीढ़ की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता दर्शन? पत्नी विजयलक्ष्मी भी हैं साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:51 AM IST
सार
Kannada actor Darshan Thoogudeepa: हाई कोर्ट ने 30 अक्तूबर को चिकित्सा आधार पर कन्नड़ अभिनेता को जमानत दी थी। अब एक रिपोर्ट के अनुसार, दर्शन थुगुदीपा को पीठ दर्द के कारण बेंगलुरु के केंगेरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
1 of 5
दर्शन थुगुदीपा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा रेणुकास्वामी हत्या मामले में दर्शन थुगुदीपा को छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद, उन्हें कथित तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाई कोर्ट ने 30 अक्तूबर को चिकित्सा आधार पर कन्नड़ अभिनेता को जमानत दी थी। अब एक रिपोर्ट के अनुसार, दर्शन थुगुदीपा को पीठ दर्द के कारण बेंगलुरु के केंगेरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
2 of 5
दर्शन थुगुदीपा
- फोटो : सोशल मीडिया
दर्शन के साथ थीं पत्नी
बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपी अभिनेता के साथ उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी भी अस्पताल गई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, दर्शन के डॉक्टर डॉ. नवीन अप्पाजी गौड़ा ने कहा कि वे मामले को समझने के लिए एक्स-रे, एमआरआई और ब्लड टेस्ट करेंगे।
3 of 5
दर्शन थुगुदीपा
- फोटो : इंस्टाग्राम @darshanthoogudeepashrinivas
जांच के बाद लेंगे फैसला
इसके अलावा, नवीन गौड़ा ने कहा कि उन्हें दर्शन की पिछली एमआरआई रिपोर्ट नहीं मिली है और इसलिए वह उनके लिए एक एमआरआई करेंगे। उन्होंने कहा, "जांच के बाद, हमें पता चलेगा कि समस्या क्या है और क्या ऑपरेशन (रीढ़ की सर्जरी) की आवश्यकता है या फिजियोथेरेपी ही काफी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दर्शन थुगुदीपा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेटे का मनाया था जन्मदिन
इस बीच, पहले की रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दर्शन थुगुदीपा जमानत मिलने के बाद अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए अपने घर गए थे। जैसा कि वन इंडिया ने दावा किया है। दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी अपने घर के बाहर अपने पति का इंतजार कर रही थीं। वह जेल में रहने के दौरान दर्शन का समर्थन करती रही हैं। विजयलक्ष्मी ने अपने पति की रिहाई के लिए प्रार्थना करते हुए कई मंदिरों का दौरा भी किया।
विज्ञापन
5 of 5
दर्शन थुगुदीपा-पवित्रा गौड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस मामले को लेकर हैं दोषी
बता दें कि दर्शन थुगुदीपा को 11 जून को रेणुकास्वामी की हत्या में गिरफ्तार किया गया था। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने कथित तौर पर पीड़िता की हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा के खिलाफ कुछ अश्लील कमेंट की थीं। जेल के अंदर कई महीने बिताने के बाद, अभिनेता को आखिरकार मेडिकल आधार पर हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।