पिछले साल बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच साउथ की एक ऐसी छोटे बजट की फिल्म ने दस्तक दी थी, जिसके बॉक्स आंकड़ों ने सबको हिलाकर रख दिया था। हम बात कर रहे हैं 'कांतारा' की। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित, लिखित और अभिनीत इस फिल्म ने न केवल देश में बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी देखने-दिखाने लायक गदर मचाया था। फिल्म की सफलता के बाद ही इसके दूसरे पार्ट का एलान कर दिया गया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। ऐसे में प्रशंसक 'कांतारा 2' के हर अपडेट पर नजर रखते हैं और आज फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।
Kantara 2 Update: ऋषभ शेट्टी की फिल्म की स्क्रिप्ट हुई फाइनल, शूटिंग लोकेशंस पर भी आया बड़ा अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी के भूत कोला फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद से ही फैंस को यकीन था कि जल्द ही 'कांतारा 2' को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने आएगा। जिन फैंस को अपडेट का इंतजार था उनके लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि 'कांतारा 2' पर एक बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'कांतारा 2' की स्क्रिप्ट फाइनल हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा 2' की स्क्रिप्ट को आखिरी रूप दे दिया गया है यानी मतलब साफ है स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा कि जल्द ही इसको लेकर एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस बात की पुष्टि निर्देशक ऋषभ शेट्टी के एक करीबी सूत्रों ने की है। 'कांतारा' की निर्माण कंपनी होम्बले फिल्म्स ने फिल्म के 100 दिनों पूरे करने के बाद इसका जश्न मनाते हुए 'कांतारा' के सीक्वल के निर्माण की घोषणा की थी। स्क्रिप्ट पर मार्च में काम शुरू किया गया था।
Mimoh Chakraborty: डैडी को तो रहने-खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा, मेरा संघर्ष बस अच्छे किरदारों का ही है
सूत्रों ने कहा कि, 'टीम ने फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम पूरा कर लिया है और निर्माता विजय किरागंदूर और ऋषभ शेट्टी इससे खुश हैं।' ऋषभ शेट्टी के करीबी सूत्रों ने यह भी बताया कि फिल्म की टीम बारिश के बावजूद शूटिंग के लिए लोकेशंस तलाश रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग जून में शुरू कर दी जाएगी। इंडस्ट्री में यह खबर आग की तरह फैल गई है और 'कांतारा' के फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
ऋषभ द्वारा लिखित और निर्देशित, यह पीरियड ड्रामा एक्शन थ्रिलर फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। स्थानीय देवताओं, पंजुर्ली और भूत कोला के त्योहार पर आधारित इस फिल्म को लोगों ने जबर्दस्त प्रतिक्रिया दी थी। कथित तौर पर 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
Richa Chadha: फ्लॉप फिल्मों को लेकर ऋचा चड्ढा ने निर्देशकों पर फेंका 'ट्रुथ बॉम्ब', बोलीं- ऐसा काम करो...