फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kantara: ऋषभ शेट्टी की 'कातांरा' का जलवा अभी भी कायम, सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन

Mon, 23 Jan 2023 05:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 23 Jan 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
kantara hindi version completes 100 days in theaters know box office collection of rishabh shetty movie
कांतारा - फोटो : social media

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा दर्शकों को अभी भी खूब पसंद आ रही है। यह फिल्म पिछले साल 2022 में रिलीज हुई थी। बेहद कम बजट में बनी कांतारा रातों-रात सुरहिट हो चुकी है। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद कांतारा को हिंदी में भी रिलीज किया था। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 100 दिन का समय पूरा कर लिया है। 

kantara hindi version completes 100 days in theaters know box office collection of rishabh shetty movie
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस बारे में प्रोडक्शन हाउस ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 'कांतारा हिंदी ने बहुत अच्छा व्यापार किया है। पारंपरिक लोक साहित्य फिल्म ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए हैं। हम इसके लिए हमारे दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं'। बता दें कि इस खास मौके पर प्रोडक्शन हाउस के साथ-साथ फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। 


इसे भी पढ़ें- Movie This Week: 'मौसम बिगड़ने वाला है', जनवरी के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहीं हैं ये 17 फिल्में
 
kantara hindi version completes 100 days in theaters know box office collection of rishabh shetty movie
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ भाषा की फिल्म कांतारा महज 20 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनाई गई थी। इस फिल्म ने एक महीने से भी ज्यादा समय तक करोड़ों में कमाई की थी। कन्नड़ में इसकी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसे हिंदी और तेलुगू में भी रिलीज किया था। रिकॉर्डतोड़ सफलता के साथ ये फिल्म अभी भी लंबे नोट छाप रही है। फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kantara hindi version completes 100 days in theaters know box office collection of rishabh shetty movie
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका भी ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा और किशोर कुमार जी ने निभाई है। यह फिल्म अब तक 400 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। यह 2022 की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed