Ranjith: ऑनर किलिंग पर अभिनेता रंजीत का अजीबोगरीब बयान, लोग कर रहे जमकर आलोचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ऑनर किलिंग के इर्द-गिर्द बुनी गई है। राज्य के कुछ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में ही रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर रंजीत ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे वह विवादों में घिर गए हैं।
दरअसल, हाल ही में अभिनेता दर्शकों के साथ ' कवुंदमपलायम ' देखने के लिए सलेम के एक थिएटर में गए थे। इसी दौरान उन्होंने करुप्पुर में थिएटर के बाहर मीडिया से मुलाकात की, जहां उनसे ऑनर किलिंग को लेकर सवाल किया गया। अपनी बात को रखते हुए ऑनर किलिंग पर अभिनेता कुछ ऐसा कह दिया कि हर तरफ उनकी कड़ी आलोचना शुरू हो गई।
उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जाति-आधारित ऑनर किलिंग हिंसा नहीं है। अभिनेता ने कहा कि यह माता-पिता का अपने बच्चों के प्रति दिखाए जाने वाले देखभाल का तरीका है। उनका यह बयान बहुत से लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा। आम लोगों के साथ मानवाधिकार कार्यकर्ताओं तक उनकी इस बात की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
इससे पहले, ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी एक लाइन की वजह से यह फिल्म विवादों में घिर गई थी। इस फिल्म की लाइन थी, "हमें हमारी जमीन पर खेती करना ज्यादा जरूरी नहीं है, हमें महिलाओं को गर्भवती करना है।" 'कवुंदमपलायम' को पहले इस साल फरवरी में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिल्म को लेकर हुए विवादों के कारण इसे अगस्त तक के लिए टाल दिया गया था।
Dil Chahta Hai: 'दिल चाहता है' की रिलीज के 23 साल पूरे, पहली फिल्म से फरहान ने गाड़ दिए थे कामयाबी के झंडे