फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meenakshi Chaudhary: कौन हैं मीनाक्षी चौधरी? जिनकी नागार्जुन के भतीजे के साथ शादी को लेकर हो रही चर्चा

Thu, 21 Nov 2024 01:00 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Nov 2024 01:00 PM IST
सार

अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी फिल्म 'मटका' में नजर आ रही हैं। फिल्म के साथ ही उनकी शादी को लेकर भी चर्चा होने लगी है। खबरों की मानें तो वे नागार्जुन के भतीजे से शादी करने वाली हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने इस बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं मीनाक्षी चौधरी...

विज्ञापन
know about Meenakshi Chaudhary study career films Matka Lucky Wild Mechanic Rocky kolai guntur karam singapore
मीनाक्षी चौधरी - फोटो : अमर उजाला
मीनाक्षी चौधरी साउथ की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस समय वे कई सारी फिल्मों पर काम कर रही हैं। हाल ही में मीनाक्षी चौधरी की 'मटका' रिलीज हुई है। फिल्म के साथ ही मीनाक्षी चौधरी की शादी की खबरें भी चर्चा में आ गईं हैं। खबरें हैं कि मीनाक्षी नागार्जुन के भतीजे के साथ शादी रचाने वाली हैं। हालांकि, इस बात पर मीनाक्षी ने अपना पक्ष साफ कर दिया है कि फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं मीनाक्षी चौधरी, जिन्हें लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
know about Meenakshi Chaudhary study career films Matka Lucky Wild Mechanic Rocky kolai guntur karam singapore
मीनाक्षी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम: @meenakshichaudhary006
कौन हैं मीनाक्षी चौधरी
मीनाक्षी हरियाणा के पंचकूला से हैं। मीनाक्षी चौधरी तेलुगु और तमिल फिल्मों की बेहतरीन अदाकारा हैं। 2017 में मीनाक्षी को भारतीय सैन्य अकादमी ऑटम बॉल नाइट के दौरान 'मिस आईएमए' चुना गया। साल 2018 फेमिना मिस इंडिया में उन्होंने हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। साल 2018 में ही उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में 'मिस फोटोजेनिक' का खिताब भी जीता। साल 2018 में फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल में पहली रनरअप रहीं थीं।
know about Meenakshi Chaudhary study career films Matka Lucky Wild Mechanic Rocky kolai guntur karam singapore
मीनाक्षी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम: @meenakshichaudhary006
डेंटल सर्जरी की पढ़ाई की
मीनाक्षी चौधरी ने डेंटल सर्जरी की पढ़ाई पंजाब के डेरा बस्सी के नेशनल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से की। उन्होंने चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई पूरी की है। हालांकि, मेडिकल लाइन में न जाकर उन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about Meenakshi Chaudhary study career films Matka Lucky Wild Mechanic Rocky kolai guntur karam singapore
मीनाक्षी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम: @meenakshichaudhary006
इन फिल्मों से किया बड़े पर्द और ओटीटी में डेब्यू
मीनाक्षी ने फिल्म 'इचता वाहन मुलु निलुपराडु' से साल 2021 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। वहीं, वेब सीरीज 'आउट ऑफ लव' से ओटीटी में डेब्यू किया था। उन्हें रमेश वर्मा पेनमेत्सा की फिल्म 'खिलाड़ी' में भी देखा गया। मीनाक्षी ने तेलुगु भाषा की रहस्य-थ्रिलर फिल्म हिट: द सेकंड केस में मुख्य महिला किरदार के रूप में भी काम किया है।
विज्ञापन
know about Meenakshi Chaudhary study career films Matka Lucky Wild Mechanic Rocky kolai guntur karam singapore
मीनाक्षी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम: @meenakshichaudhary006
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अभिनेत्री
उन्हें कोलाई, गुंटूर कारम, सिंगापुर सैलून, अब तक का सबसे महान, लकी बस्तर, मटका, मैकेनिक रॉकी, हिट: दूसरा मामला जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed